लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक को लेकर अटकलबाजी से टूट रहा है खिलाड़ियों का मनोबल : आईओसी

By भाषा | Updated: January 28, 2021 11:11 IST

Open in App

जिनेवा, 28 जनवरी (एपी) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक ने तोक्यो ओलंपिक के फिर स्थगित होने या रद्द होने को लेकर लग रही अटकलबाजी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी चर्चा से इन खेलों की तैयारी में जुटे हजारों खिलाड़ियों का मनोबल टूट रहा है ।

आईओसी और जापान में आयोजन समिति ने बारंबार कहा है कि तोक्यो ओलंपिक के लिये कोई प्लान बी नहीं है । पिछले साल कोरोना महामारी के कारण खेल एक साल के लिये स्थगित कर दिये गए थे ।

पिछले सप्ताह जापान सरकार ने उस रिपोर्ट का तुरंत खंडन किया जिसमें कहा गया था कि खेल रद्द हो जायेंगे । इसके बावजूद लगातार खेलों के आयोजन को लेकर कयास लगाये जा रहे है।।

बाक ने आईओसी कार्यकारी बोर्ड की मासिक बैठक के बाद कहा ,‘‘इन सभी अटकलों से खिलाड़ियों को नुकसान हो रहा है ।’’

तोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे जिसमें 33 खेलों में 11000 खिलाड़ी भाग लेंगे ।

बाक ने कहा कि खिलाड़ियों को वैसे ही तमाम पाबंदियों के लिये तैयारी और अभ्यास की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और ऐसे में उनका इस तरह से ध्यान भटकाने की जरूरत नहीं है ।

‘द टाइम्स आफ लंदन’ ने पिछले सप्ताह जापान के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से लिखा था कि तोक्यो 2032 में मेजबानी की तैयारी पर फोकस कर सकता है चूंकि 2024 ओलंपिक पेरिस में और 2028 लॉस एंजिलिस में होने हैं ।

बाक ने कहा ,‘‘ अगर 2021 ओलंपिक की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को आप यह सब कहोगे तो मैं आपको ‘गुड लक’ ही बोल सकता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!