लाइव न्यूज़ :

भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने का सफर जारी रहेगा : निवर्तमान खेलमंत्री रीजीजू

By भाषा | Updated: July 8, 2021 13:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जुलाई निवर्तमान खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने गुरूवार को कहा कि भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने का सफर जारी रहेगा । तोक्यो ओलंपिक से एक पखवाड़ा पहले रीजीजू की जगह अनुराग ठाकुर को खेलमंत्री बनाया गया है ।

मई 2019 में खेलमंत्री बने रीजीजू कैबिनेट में फेरबदल के साथ अब कैबिनेट मंत्री के रूप में विधि मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे । वहीं ठाकुर को सूचना और प्रसारण के साथ खेल मंत्रालय सौंपा गया है ।

मणिशंकर अय्यर (2006 से 2008) के बाद खेल मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले ठाकुर पहले कैबिनेट मंत्री होंगे ।

रीजीजू ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा गुरूवार को आयोजित विदाई समारोह में पत्रकारों से कहा ,‘‘ हमने भारत को खेलों में महाशक्ति बनाने के लिये सारे प्रयास किये । यह सफर जारी रहेगा , बस जिम्मेदारी बदल गई है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा मंत्रालय बदल गया है लेकिन खेल मंत्रालय में ये प्रयास आगे भी जारी रहेंगे । मैं टीम को शुभकामना देता हूं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ खेल मंत्री के तौर पर मेरा पूरा कार्यकाल आयोजनों और गतिविधियों से भरपूर रहा। मैने युवा से लेकर सीनियर खिलाड़ियों से मुलाकात की और बात की । भारत को खेलों में आगे ले जाने का सफर जारी रहेगा और पूरा होगा ।’’

रीजीजू ने खेल मंत्रालय में अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि इसने देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजरिये पर अमल करने की पूरी कोशिश की ।

रीजीजू को ओलंपिक रजत पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की जगह स्वतंत्र प्रभार के साथ खेलमंत्री बनाया गया था। वह अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री भी रहे और कुछ समय आयुष मंत्रालय का अस्थायी प्रभार भी उनके पास रहा ।

भारत के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है । खेल कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच 23 जुलाई से तोक्यो में होंगे ।

रीजीजू के कार्यकाल में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की राशि में इजाफा हुआ और वित्तीय कठिनाई झेल रहे मौजूदा या पूर्व खिलाड़ियों को तुरंत मदद मिली । इसके साथ ही देश भर में साइ केंद्रों का बुनियादी ढांचा बेहतर किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!