लाइव न्यूज़ :

भारतीय टीम के शिविर में जगह मिलने से एएफसी चेंपियन्स लीग से पहले प्रेरणा मिली: धीरज सिंह

By भाषा | Updated: May 18, 2021 15:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई प्रतिभावान गोलकीपर धीरज सिंह ने कहा कि भारतीय फुटबॉल टीम के शिविर में जगह मिलने से एएफसी चैंपियन्स लीग में एफसी गोवा की ओर से शानदार प्रदर्शन करने से पहले उन्हें प्रेरणा मिली।

भारतीय टीम के शिविर में जगह बनाने से धीरज को देश के शीर्ष गोलकीपर के साथ काम करने का मौका मिला।

चैंपियन्स लीग की हफ्ते की सर्वश्रेष्ठ टीम में दो बार जगह बनाने वाले 20 साल के धीरज ने ग्रुप ई में एफसी गोवा को तीसरा स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

धीरज ने एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) टीवी से कहा, ‘‘आईएसएल (इंडियन सुपर लीग) के तुरंत बाद मुझे राष्ट्रीय टीम में जगह मिली। इससे मुझे सीनियर टीम के साथ यूएई जाने का मौका मिला। गुरप्रीत (सिंह संधू) और अमरिंदर (सिंह) के साथ ट्रेनिंग करना मेरे लिए बड़ी प्रेरणा थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उस समय मैं इतना अधिक प्रेरित था कि वापस आने के बाद सीधा गोवा गया।’’

धीरज को लगभग दो महीने पहले राष्ट्रीय शिविर में जगह मिली थी।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का मेरे आत्मविश्वास पर गहरा असर पड़ा। हमारे कोच से भी हमें काफी आत्मविश्वास मिला, इससे मेरे कंधों से दबाव कम हो गया। उन्होंने हमें मैदान पर उतरकर अपना सामान्य खेल खेलने के लिए कहा और हमने ऐसा ही किया।’’

एफसी गोवा चैंपियन्स लीग के ग्रुप चरण में खेलने वाली पहली भारतीय टीम बनी और धीरज तथा उनके साथियों को एशिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!