लाइव न्यूज़ :

पैरालंपिक में देश के लिए पदक जीतना लक्ष्य: सुहास एलवाई

By भाषा | Updated: July 17, 2021 16:16 IST

Open in App

नोएडा तोक्यो में होने वाले पैरा ओलंपिक में भारत की तरफ से देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने गए विश्व के तीसरे नंबर के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी (एसएल चार वर्ग) एवं गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल यथिराज ने शनिवार को यहां कहा कि वह देश के लिए पदक जीतने का हर संभव प्रयास करेंगे।

सुहास ने कहा कि उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी प्रशासनिक सेवा है। कोविड-19 महामारी के दौरान वह जनपद वासियों की सेवा में हरसंभव तत्पर रहेंगे और इन खेलों के लिए रात के वक्त अपना अभ्यास जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ पैरा ओलंपिक में पदक लाना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन मैं विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान का खिलाड़ी हूं, जिसकी वजह से पदक जीतने को लेकर मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है।’’

उन्होंने इस दौरान कहा, ‘‘मैं देश के सभी माता पिता से अपील करता हूँ कि वे अपने दिव्यांग बच्चों का समुचित ध्यान रखें। उन्हें खेल-कूद, पढ़ाई या वे जो भी करना चाहते हैं उसमें उनका समर्थन करें। मेरे दिवंगत पिता ने मुझ पर भरोसा किया, जिसके कारण आज मैं खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर पा रहा हूं।’’

भारतीय पैरालिंपिक समिति (पीसीआई) दीपा मलिक ने रविवार को यहां सेक्टर 27 स्थित जिला अधिकारी कैंप कार्यालय सुहास एलवाई को पैरालंपिक कोटा हासिल करने पर टी-शर्ट भेंट कर उन्हें बधाई दी। ,

उन्होंने कहा, ‘‘ देश सुहास एलवाई से स्वर्ण चाहता है। ऐसे में उन्हें अब अभ्यास पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।’’

इससे पहले खेल की संचालन संस्था बीडब्ल्यूएफ ने शुक्रवार को भारत को द्विपक्षीय कोटा प्रदान किया जिससे सुवास और मनोज सरकार ने पैरालंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई कर लिया। इससे बैडमिंटन का सात सदस्यीय दल पैरालंपिक में हिस्सा लेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!