लाइव न्यूज़ :

एएफसी महिला एशियाई कप का ड्रॉ गुरूवार को कुआलालंपुर में होगा

By भाषा | Updated: October 26, 2021 15:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर भारत की मेजबानी में अगले साल होने वाले एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) महिला एशियाई कप का ड्रॉ (ग्रुप में वर्गीकरण) गुरुवार को कुआलालंपुर में होगा।

क्वालिफायर के पूरा होने के बाद एशिया की इस शीर्ष महिला राष्ट्रीय टीम प्रतियोगिता की उलटी गिनती शुरू हो गयी है। चीनी ताइपे, इंडोनेशिया, ईरान, दक्षिण कोरिया, म्यांमार, फिलीपींस, थाईलैंड और वियतनाम ने इसके फाइनल्स में जगह पक्की की है।

ये टीमें मेजबान भारत के अलावा 2018 सत्र की शीर्ष तीन टीमों जापान, ऑस्ट्रेलिया और चीन के साथ खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन भारत में 20 जनवरी से छह फरवरी तक होगा।

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा ने कहा, ‘‘ मैं क्वालीफायर में सफल रहने वाली टीमों को बधाई देना चाहता हूं। इससे टूर्नामेंट के लिए 12 प्रमुख टीमें तय हो गयी हैं जो अगले साल प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए चुनौती पेश करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एएफसी महिला एशियाई कप भारत में महिला फुटबॉल का जश्न मनाने के लिए तैयार है, जिसने पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगति की है। यह प्रतियोगिता हमारे सितारों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और महाद्वीप में महिला फुटबॉलरों की भावी पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए आदर्श मंच होगी।’’

ड्रॉ में टूर्नामेंट की 12 टीमों को चार-चार टीमों की तीन ग्रुप में बांटा जायगा।

टूर्नामेंट की शीर्ष पांच टीमें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले 2023 फीफा महिला विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी।

टूर्नामेंट की अगली दो सर्वश्रेष्ठ टीमें ‘ इंटर-कॉन्फेडरेशन’ प्ले-ऑफ मैचों में एशिया का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!