लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर ने कहा, एरिक्सन के दिल ने धड़कना बंद कर दिया था

By भाषा | Updated: June 13, 2021 22:01 IST

Open in App

कोपेनहेगन, 13 जून (एपी) डेनमार्क की टीम के डॉक्टर मोर्टेन बोएसेन ने रविवार को कहा कि यूरोपीय चैंपियनशिप के दौरान शनिवार को क्रिस्टियन एरिक्सन के दिल ने धड़कना बंद कर दिया था और बाद में डेफिब्रिलेटर (एक उपकरण) की सहायता से उन्हें उबारा गया।

शनिवार को फिनलैंड के खिलाफ डेनमार्क के यूरो 2020 फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मुकाबले के दौरान एरिक्सन बेहोश हो गए थे और लंबे उपचार के बाद उन्हें होश आया।

टीम डॉक्टर बोएसेन ने कहा, ‘‘वह चला गया था। और हमने उसके दिल को दोबारा धड़काया। यह दिला का दौरा था।’’

बोएसेन की अगुआई में ही मैदान पर एरिक्सन का उपचार किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम कितने करीब थे? मुझे नहीं पता। हम उसे वापस ले आए। यह काफी तेजी से किया गया।’’

टीम के अधिकारियों ने बताया कि कोपेनहेगन के अस्पताल में अब एरिक्सन की हालत स्थिर है और रविवार को उन्होंने वीडियो लिंक के जरिए टीम के अपने साथियों के साथ बात की।

बोएसेन ने कहा, ‘‘मैं हृदय का डॉक्टर नहीं हूं इसलिए ऐसा क्यों हुआ और बाकी विस्तृत जानकारी का काम विशेषज्ञों पर छोड़ देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!