लाइव न्यूज़ :

ठाकुर ने ओलंपिक तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की

By भाषा | Updated: July 12, 2021 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद  सोमवार को अपनी पहली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें उन्होंने आगामी तोक्यो ओलंपिक के लिए भारत की तैयारियों का जायजा लिया।

इस उच्च स्तरीय समिति की बैठक में उनके साथ खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक और खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) तथा भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अधिकारी भी शामिल हुए।

इस समिति की यह सातवीं बैठक थी लेकिन पिछले सप्ताह खेल मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद ठाकुर और प्रमाणिक के लिए यह पहली बैठक है।

ठाकुर पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंत्रिपरिषद में फेरबदल किये जाने के बाद किरेन रीजीजू की जगह खेल मंत्री बने हैं।

बंगाल से पहली बार सांसद चुने गए 35 वर्षीय प्रमाणिक को ठाकुर के अधीन युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया हैं। ठाकुर कैबिनेट मंत्री हैं।

ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान ओलंपिक के लिए जाने वाले खिलाड़ियों के लिए विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाओं के प्रावधान सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी।

बैठक से जुड़े एक आधिकारिक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह उच्च स्तरीय समिति की एक सामान्य समीक्षा बैठक थी जो लंबे समय से चल रही है। इन बैठकों में हम ओलंपिक के लिए भारतीय खिलाड़ियों की तैयारियों का जायजा लेते हैं। हमारा मकसद यह देखना है कि सब कुछ सही तरीके से चल रहा है या कुछ लंबित मामले भी है जिस पर ध्यान देने की जरूरत है।’’

  ठाकुर ने इसके अलावा, अधिकारियों के साथ ‘#चीयर4इंडिया’ अभियान की प्रगति और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों के साथ मंगलवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत की तैयारियों पर भी चर्चा की।

मोदी 23 जुलाई से शुरू हो रहे तोक्यो ओलंपिक से पहले खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए उनके साथ बातचीत करेंगे।

इस बातचीत का दूरदर्शन और विभिन्न सरकारी सोशल मीडिया मंचों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

कोविड-19 महामारी के कारण सख्त स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच 120 से अधिक भारतीय खिलाड़ी तोक्यो ओलंपिक में भाग लेंगे। इन खेलों का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक दर्शकों के  बिना  होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!