थाईलैंड ओपन : श्रीकांत दूसरे दौर में, कश्यप पहले दौर के मुकाबले में बीच से ही हटे

By भाषा | Updated: January 13, 2021 17:19 IST2021-01-13T17:19:20+5:302021-01-13T17:19:20+5:30

Thailand Open: Srikanth in second round, Kashyap lost in the first round | थाईलैंड ओपन : श्रीकांत दूसरे दौर में, कश्यप पहले दौर के मुकाबले में बीच से ही हटे

थाईलैंड ओपन : श्रीकांत दूसरे दौर में, कश्यप पहले दौर के मुकाबले में बीच से ही हटे

बैंकॉक, 13 जनवरी भारत के किदाम्बी श्रीकांत बुधवार को थाईलैंड ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पुरूष एकल के दूसरे दौर में पहुंच गये जबकि पारूपल्ली कश्यप पहले दौर का मुकाबला बीच में ही छोड़कर फिटनेस कारणों से बाहर हो गए ।

श्रीकांत ने हमवतन सौरभ वर्मा को 21-12 21-11 से हराने में महज 31 मिनट का समय लिया। वहीं पूर्व राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन कश्यप उस समय तीसरे गेम में 8 . 14 से पीछे थे जब उनकी मांसपेशी में खिंचाव आ गया ।

कश्यप कनाडा के जासन एंथोनी हो शू से पहला गेम 9 . 21 से हार चुके थे लेकिन दूसरे गेम में 21 . 13 से वापसी की ।

पुरूष युगल में सात्विकसाइराज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने एक गेम हारने के बाद वापसी करते हुए कोरिया के किम जि जुंग और ली योंग डाए को 19 . 21, 21 . 16, 21 . 14 से हराया ।

वहीं अर्जुन एम रामचंद्रन और ध्रुव कपिला को मलेशिया के ओंग यू सिन और टियो ई यि ने 13 . 21, 21 . 8, 24 . 22 से मात दी ।

मिश्रित युगल में एन सिक्की रेड्डी और सुमित रेड्डी बी भी पहले दौर में चुंग मैन तांग और योंग सुएत से से 20 . 22, 17 . 21 से हार गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Thailand Open: Srikanth in second round, Kashyap lost in the first round

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे