लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड ओपन : वापसी के बाद पहले ही दौर में हारे सिंधू, प्रणीत

By भाषा | Updated: January 12, 2021 17:08 IST

Open in App

बैंकाक, 12 जनवरी विश्व चैम्पियन पी वी सिंधू को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में वापसी पर पहले ही दौर में पराजय का सामना करना पड़ा और वह योनेक्स थाईलैंड ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट से तीन गेम में हार गई ।

कोरोना महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर बाधित होने के महीनों बाद छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने इस टूर्नामेंट के जरिये वापसी की । उन्हें 74 मिनट तक चले मुकाबले में मिया ने 16 .21, 26 . 24, 21 . 13 से हराया ।

इसके साथ ही महिला एकल में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई क्योंकि साइना नेहवाल कोरोना पॉजिटिव होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई है ।

पुरूष एकल में दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी बी साई प्रणीत को थाईलैंड के केंटाफोन वांगचारोन ने सीधे गेम में हराया ।

प्रणीत को 16 . 21, 10 . 21 से पराजय झेलनी पड़ी ।

इससे पहले मिश्रित युगल में सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने इंडोनेशिया के हफीज फैजल और ग्लोरिया विजाजा को 21 . 11, 27 . 29 , 21 . 16 से मात दी ।

लेकिन अश्विनी और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी पहले दौर की बाधा पार करने में असफल रही और किम सो इयोंग और कोंग ही योंग की चौथी वरीयता प्राप्त कोरियाई जोड़ी से 16-21, 17-21 से हार गयी।

सिंधू ने शुरूआत अच्छी की और 6 . 3 की बढत बना ली । उसने पहले गेम में विरोधी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। दूसरे गेम में वह 11 . 8 से बढत पर थी लेकिन डेनमार्क की खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए 15 . 14 से बढत बना ली । बराबरी के मुकाबले में मिया भारतीय खिलाड़ी पर भारी पड़ी ।

निर्णायक गेम में भी उसने लय बनाये रखी और सात मैच प्वाइंट लेकर जीत दर्ज की ।

साइना और एच एस प्रणय के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद कोई कोच, मैनेजर या दूसरे स्टाफ टीम के साथ मैचों के दौरान नहीं रह सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!