लाइव न्यूज़ :

टेनिस सितारों ने ओसाका का समर्थन किया

By भाषा | Updated: June 1, 2021 13:58 IST

Open in App

पेरिस, एक जून (एपी) जापान की चार बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नाओमी ओसाका के अवसाद और तनाव का हवाला देते हुए फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हटने के फैसले का मौजूदा और पूर्व दिग्गज खिलाडियों ने समर्थन किया है।

विश्व रैंकिंग की दूसरे नंबर की खिलाड़ी ने कहा था कि उन्हें मैच के बाद होने वाले संवाददाता सम्मेलन से तनाव का सामना करना पड़ता है। उन्होंने फ्रेंच ओपन शुरू होने से पहले कहा था कि वह मैच के बाद होने वाले संवाददाता सम्मेलन में नहीं जाएंगी। पहले दौर के मुकाबले को जीतने के बाद उन्होंने ऐसा ही किया। उनकी इस हरकत पर 15,000 डॉलर का जुर्माना लगाते हुए भविष्य में ऐसा करने पर कड़ी सजा भुगतने की चेतावनी दी गई थी।

ओसाका ने इसके बाद टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया।

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने कहा कि हर कोई चीजों को अपने नजरिये से देखता है ऐसे में उसे जो अच्छा लगता है वह करना चाहिये।

सेरेना ने कहा, ‘‘ मैं नाओमी के लिए चिंतित हूं। हर कोई एक जैसा नहीं होता। मैं मोटी हूं तो दूसरे लोग पतले हैं। हर कोई अलग है और हर कोई चीजों को अलग तरह से संभालता है। आपको बस वह उससे जिस तरह से निपटना चाहती है उसे वह करने देना चाहिये। मैं केवल यही कह सकती हूं, मुझे लगता है कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ कर रही है।’’

पूर्व दिग्गज मार्टिना नवरातिलोवा ने खिलाड़ियों के लिए मानसिक मुद्दों को जरूरी करार देते हुए कहा, ‘‘ मैं नाओमी ओसाका के लिए बहुत दुखी हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह ठीक होगी। एथलीटों के रूप में हमें अपने शरीर की देखभाल करना सिखाया जाता है। ऐसे में शायद मानसिक और भावनात्मक पहलू कम हो जाता है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने या न करने से कुछ ज्यादा है।’’

अमेरिका की पूर्व नंबर एक महिला खिलाड़ी बिली जीन किंग ने कहा, ‘‘ यह अविश्वसनीय रूप से हिम्मत का काम है कि नाओमी ओसाका ने अवसाद के साथ अपने संघर्ष के बारे में सच्चाई का खुलासा किया है। अभी महत्वपूर्ण बात यह है कि हम उसे वह स्थान और समय दें जिसकी उसे आवश्यकता है। हम उसके अच्छे होने की कामना करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!