ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले जोकोविच को बड़ा झटका, दूसरी बार रद्द हुआ वीजा, निर्वासित होंगे टेनिस स्टार
By अनिल शर्मा | Updated: January 14, 2022 13:38 IST2022-01-14T13:13:30+5:302022-01-14T13:38:25+5:30

ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले जोकोविच को बड़ा झटका, दूसरी बार रद्द हुआ वीजा, निर्वासित होंगे टेनिस स्टार
मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया सरकार ने टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच का वीजा दूसरी बार रद्द कर दिया है जिससे उन्हें देश से निर्वासित किया जायेगा। आव्रजन मंत्री एलेक्स हॉके ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने मंत्री के तौर पर अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करके सर्बिया के इस 34 वर्षीय खिलाड़ी का वीजा जनहित आधार पर रद्द कर दिया है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन तीन दिन बाद शुरू होने वाला है। जोकोविच के वकील फेडरल सर्किट और फैमिली कोर्ट में इसके खिलाफ अपील कर सकते हैं। जोकोविच का वीजा दूसरी बार रद्द हुआ है। पिछले सप्ताह मेलबर्न पहुंचते ही ऑस्ट्रेलिया सीमा बल द्वारा उनका वीजा रद्द कर दिया गया था क्योंकि आस्ट्रेलिया के कड़े कोरोना टीकाकरण नियमों से मेडिकल छूट के लिये जरूरी मानदंडों पर वह खरे नहीं उतरते थे।
Australian Immigration Minister cancels Novak Djokovic's visa "in public interest"
— ANI (@ANI) January 14, 2022
(File Pic) pic.twitter.com/Y0WR8aMTJA
पहली बार वीजा रद्द होने के बाद जोकोविच को चार रात पृथकवास होटल में बिताई जिसके बाद सोमवार को जज ने उनके पक्ष में फैसला दिया। वीजा के फैसले ने सर्बिया के दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी के 10वें ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब और रिकॉर्ड 21वें ग्रैंड स्लैम के सपने को खतरे में डाल दिया। जोकोविच टूर्नामेंट के शीर्ष वरीय खिलाड़ी हैं और कुछ घंटे पहले मेलबर्न पार्क कोर्ट पर अभ्यास कर रहे थे।