लाइव न्यूज़ :

गर्मी और उमस से बचने के लिये टेनिस मैच देर से शुरू होंगे

By भाषा | Updated: July 28, 2021 19:29 IST

Open in App

तोक्यो, 28 जुलाई (एपी) तोक्यो ओलंपिक में टेनिस खिलाड़ियों को चिलचिलाती धूप और भयानक उमस का सामना करना पड़ रहा है जिस पर कई खिलाड़ियों ने टिप्पणियां भी की।

खिलाड़ियों को गर्मी और उमस से बचाने के लिये टेनिस के मैचों का समय अब बदल दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने कहा कि मैच दोपहर तीन बजे शुरू होंगे जो सुबह 11 बजे शुरू हो रहे थे।

कई खिलाड़ी बुधवार को लू से जूझते दिखे।

दानिल मेदवेदेव भी फैबियो फोगनिनी के खिलाफ जीत के दौरान करीब बेहोश ही हो गये थे जबकि पाउला बाडोसा गर्मी के कारण माकेटा वोंद्रोयूसोवा के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच में रिटायर होने के बाद व्हीलचेयर पर कोर्ट से बाहर गयीं।

तापमान 88 डिग्री फारेनहाइट (31 डिग्री सेल्सियस) तक बढ़ गया है लेकिन ‘हीट इंडेक्स’ से यह 99 डिग्री फारेनहाइट (37 डिग्री सेल्सियस) महसूस होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!