लाइव न्यूज़ :

तेंदुलकर ने भारतीय ओलंपिक दल को शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: July 6, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आगामी ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि महामारी के बीच मुश्किल समय में भी उन्होंने हार नहीं मानी और तोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

महामारी के कारण पिछले साल स्थगित किए गए तोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक किया जाएगा। इन खेलों में भारत के 100 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

तेंदुलकर ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘जब हम तिरंगे का प्रतिनिधित्व होते हुए देखते हैं तो रोमांच से हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस ओलंपिक में भी इससे अलग नहीं होना चाहिए और हम सभी भारत से हौसलाअफजाई करेंगे क्योंकि आप हमें गौरवान्वित करेंगे।’’

इस महान बल्लेबाज ने ट्वीट के साथ वीडियो संदेश में कहा, ‘‘महामारी के दौरान हम सभी ने चुनौतियों का सामना किया जिसमें हमारे खिलाड़ी भी शामिल हैं। उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और मुझे पता है कि वे तोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हार-जीत में मिली सेकेंड (सेकेंड का 1000वां हिस्सा) का अंतर होता है। और इसके लिए उन्होंने वर्षों तक कड़ी मेहनत की है। इस समय उन्हें हमारी शुभकामनाओं और समर्थन की जरूरत है। चलो भारत की हौसलाअफजाई करें।’’

भारत के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने 23 जुलाई से शुरू होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों में जगह बनायी है। छह बार की विश्व चैम्पियन और लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एमसी मेरीकोम और पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को उद्घाटन समारोह के लिए ध्वजवाहक चुना गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!