लाइव न्यूज़ :

तेंदुलकर ट्विटर पर 50 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल

By भाषा | Updated: November 9, 2021 17:20 IST

Open in App

मुंबई, नौ नवंबर कंज्यूमर इंटेलिजेंस कंपनी ब्रांडवाच की वार्षिक शोध के अनुसार भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस साल ट्विटर पर 50 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल हैं।

दायें हाथ के महान बल्लेबाज तेंदुलकर को 50 प्रभावशाली लोगों की सूची में अमेरिकी अभिनेताओं ड्वेन जॉनसन और लियोनार्डो डि कैपरियो तथा अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा से ऊपर जगह मिली है।

अमेरिकी गायिका टेलर स्विफ्ट इस सूची में पहले नंबर पर हैं जबकि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे स्थान पर हैं।

शोध में तेंदुलकर को इस सूची में शामिल करने के लिए उनके ‘‘वंचित तबके के लोगों के लिए सराहनीय काम, उनके लिए आवाज उठाने और उचित अभियानों के लिए आगे रहने, उनके काम के बाद उनके प्रेरित प्रशंसकों और उनके साझेदार ब्रांड के प्रासंगिक प्रभावशाली अभियानों’’ का हवाला दिया गया।

राज्यसभा के भी सदस्य पूर्व भारतीय कप्तान तेंदुलकर एक दशक से अधिक समय से यूनिसेफ से जुड़े रहे हैं और 2013 में उन्हें दक्षिण एशिया का दूत नियुक्त किया गया।

तेंदुलकर ने ग्रामीण और शहरी भारत दोनों जगह स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्रों में कई पहल का समर्थन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!