लाइव न्यूज़ :

तेजिंदर तूर ने गोला फेंक में रिकार्ड के साथ तोक्यो ओलंपिक का टिकट पक्का किया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 22:14 IST

Open in App

पटियाला, 21 जून गोला फेंक खिलाड़ी तेजिंदर सिंह तूर ने इंडियन ग्रां प्री चार में सोमवार को यहां एशियाई तथा राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ तोक्यो ओलंपिक का टिकट पक्का किया।

इस दौरान चार गुणा 100 मीटर की रिले टीम और फर्राटा धाविका दुती चंद ने भी नये राष्ट्रीय रिकार्ड कायम किये।

तूर ने 21.49 मीटर की दूरी के साथ ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल किया और अपने राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार किया। गोला फेंक में ओलंपिक क्वालीफाई करने के लिए 21.10 मीटर दूरी को मानक रखा गया है।

उन्होंने इस दौरान तीसरे , चौथे और पांचवें प्रयास में क्रमश: 21.28 मीटर, 21.12 मीटर, 21.13 मीटर दूर गोला फेंका था। यह सभी प्रयास ओलंपिक क्वालीफिकेशन से अधिक था।

पंजाब के इस एथलीट ने इस दौरान सऊदी अरब के सुल्तान अब्दुलम अल हेब्शी के 12 साल पुराने एशियाई रिकार्ड को भी तोड़ दिया। हेब्शी ने 2009 में 21.13 मीटर दूर गोला फेंक रिकार्ड कायम किया था।

इस खेल का पिछला भारतीय रिकार्ड भी 26 साल के तूर के नाम ही था जिन्होंने 2019 में 20.92 मीटर की दूरी तय की थी।

तूर ने स्पर्धा के बाद पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ मैं पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर काफी खुश हूं। यह एशियाई और राष्ट्रीय रिकार्ड भी है। ओलंपिक क्वालीफाई करने पर मैं आश्चर्यचकित नहीं हूं क्योंकि मैं 21.20 मीटर से 21.40 मीटर तक गोला फेंक रहा था।

उनका रिकॉर्ड तोड़ने वाला प्रदर्शन डोप टेस्ट पास करने के अधीन है। यह पता चला है कि राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी के डोप नियंत्रण अधिकारी एनआईएस-पटियाला में इस एक दिवसीय आयोजन लिए मौजूद थे।

तूर का प्रदर्शन 2012 और 2016 में कांस्य पदक जीतने वाले एथलीट से बेहतर है।

महिला रिले टीम नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने के बाद भी ओलंपिक क्वालीफिकेशन मानक को हासिल नहीं कर सकी। हिमा दास, दुती चंद, एस धनलक्ष्मी और अर्चना सुसींद्रन ने 43.37 सेकेंड के साथ भारत ‘बी’ (48.02 सेकेंड) टीम को पछाड़ते हुए दौड़ अपने नाम की। मालदीव (50.74 सेकेंड) की टीम तीसरे स्थान पर रही।

इससे पहले यह रिकार्ड मर्लिन के जोसेफ, एच एम ज्योति, सरबनी नंदा और दुती की चौकड़ी के नाम था जिन्होंने 2016 में अल्माटी में 43.42 सेकेंड का समय लिया था।

तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए भारतीय टीम को 43.05 सेकेंड से कम समय में रेस पूरी करनी थी।

महिलाओं के चक्का फेंक में कमलप्रीत कौर ने अपने पिछले राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार करते हुए 66.59 मीटर की दूरी तय की। उनका प्रदर्शन हालांकि राष्ट्रीय रिकार्ड की श्रेणी में नहीं आयेगा क्योंकि अपने वर्ग में वह इकलौती प्रतिस्पर्धी थी।

वह हालांकि फेडरेशन कप में 65.06 मीटर के साथ पहले ही तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुकी है। वह 65 मीटर की दूरी को पार करने वाली देश की पहली महिला चक्का फेंक खिलाड़ी है।

फर्राटा धाविका दुती ने महिलाओं के 100 मीटर स्पर्धा में 11.17 सेकेंड के साथ अपने राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार किया। वह हालांकि ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं जिसके लिए मानक 11.15 सेकेंड था।

दुती का पिछला राष्ट्रीय रिकार्ड 11.21 सेकेंड का था।

ओलंपिक क्वालीफिकेशन स्तर हासिल करने में नाकाम रहने के बाद भी दुती रैंकिंग के आधार पर 100 मीटर दौड़ में कोटा हासिल कर सकती है। उनकी विश्व रैंकिंग 42वीं है जबकि ओलंपिक के 100 मीटर दौड़ में 56 खिलाड़ी भाग लेते है।

हिमा दास 200 मीटर दौड़ में 22.88 सेकेंड के साथ शीर्ष पर रही। वह मामूली अंतर से तोक्यो ओलंपिक का क्वालीफिकेशन चूक गयी जो 22.80 सेकेंड है।

इस प्रदर्शन से वह शीर्ष 40-50 खिलाड़ियों में जगह बना सकती है। इसमें भी शीर्ष 56 खिलाड़ी ओलंपिक में भाग लेंगे।

पुरुषो के लंबी कूद में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके एम सीरिशंकर ने 7.74 मीटर के प्रयास के साथ पहला स्थान हासिल किया।

पुरूषों की चार गुणा 400 रीले दौड़ की टीम ने तीन मिनट 02.61 सेकेंड का समय निकाला।

इस प्रदर्शन से यह टीम ‘रोड टू तोक्यो’ सूची में 16वें स्थान पर है। ओलंपिक में 16 टीमें भाग लेंगी।

एथलीटों के पास ओलंपिक टिकट हासिल करने का आखिरी मौका राष्ट्रीय अंतर राज्यीय चैम्पियनशिप में होगा जिसका आयोजन 25 से 29 जून तक इसी स्थल पर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!