लाइव न्यूज़ :

खिलाड़ियों की चोटों से परेशान टीम इंडिया, पंत और जडेजा का होगा स्कैन

By भाषा | Updated: January 9, 2021 12:52 IST

Open in App

सिडनी, नौ जनवरी खिलाड़ियों की चोटों से पहले से परेशान भारतीय टीम को शनिवार को और झटका लगा जब रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत को आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की गेंदों से चोट लगने के बाद स्कैन के लिये ले जाया गया । इन दोनों का तीसरे टेस्ट में आगे खेलना संदिग्ध हो गया है ।

भारत को पहला झटका लगा जब विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को कोहनी में चोट लग गई ।

आईसीसी नियमों के तहत रिजर्व विकेटकीपर रिधिमान साहा ने उनकी जगह ली । पंत को स्कैन के लिये ले जाया गया ।

बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ ऋषभ पंत को शनिवार को बल्लेबाजी के दौरान बायीं कोहनी में चोट लगी । उन्हें स्कैन के लिये ले जाया गया है ।’’

पंत को पैट कमिंस की शॉर्ट गेंद पर पूल शॉट खेलते समय चोट लगी । वह पट्टी बांधकर दोबारा मैदान पर लौटे लेकिन उस तेजी से रन नहीं बना सके ।जोश हेजलवुड की गेंद पर वह विकेट के पीछे कैच देकर लौटे ।

इसके बाद सीनियर हरफनमौला रविंद्र जडेजा को बायें अंगूठे में चोट लग गई है और तीसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में उनका गेंदबाजी कर पाना संभव नहीं लग रहा ।

जडेजा के अंगूठे का स्कैन कराया जायेगा । उन्हें मिशेल स्टार्क की शॉर्ट गेंद दस्ताने पर लगी जिसके कारण तुरंत उपचार कराना पड़ा ।

बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ रविंद्र जडेजा को बायें अंगूठे में चोट लगी । उन्हें स्कैन के लिये ले जाया गया ।’’

दूसरी पारी के लिये टीम के मैदान पर उतरने पर भी वह दर्द से कराहते दिखे । उनका अंगूठा सूज गया था और फिजियो ने उस पर पट्टी बांध दी थी । उन्होंने कुछ गेंद डाली लेकिन फिर आगे गेंदबाजी नहीं कर सके।

इससे पहले ईशांत शर्मा (श्रृंखला शुरू होने से पहले), मोहम्मद शमी (हाथ की चोट), उमेश यादव (मांसपेशी की चोट),के एल राहुल (कलाई की चोट) के कारण बाहर है जबकि कप्तान विराट कोहली पितृत्व अवकाश पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!