लाइव न्यूज़ :

कप्तान लिविंगस्टोन के शानदार प्रदर्शन से टीम अबुधाबी जीती

By भाषा | Updated: November 30, 2021 14:29 IST

Open in App

अबुधाबी, 30 नवंबर कप्तान लियाम लिविंगस्टोन के 24 गेंद में 59 रन की मदद से टीम अबुधाबी ने अबुधाबी टी10 लीग में डेक्कन ग्लैडिएटर्स को आठ रन से हरा दिया ।

लिविंगस्टोन की पारी के दम पर टीम अबुधाबी ने चार विकेट पर 125 रन बनाये ।उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाये । फिलिप साल्ट ने ग्लैडिएटर्स के कप्तान वहाब रियाज को पारी की पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके जड़े । अगले ओवर में दो चौके और जमाने के बाद वह ओडियन स्मिथ की गेंद पर बोल्ड हो गए ।

लिविंगस्टोन पारी के नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए ।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्लैडिएटर्स आठ रन से चूक गए । कप्तान शेल्टन कोटरेल ने टॉम कोलेर काडमोर को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया । दूसरे ओवर में हालांकि टॉम मूर्स ने मर्चेंट डि लांगे को दो चौके और एक छक्का लगाया ।

डि लांगे ने हालांकि अनवर अली और आंद्रे रसेल को आठवें ओवर में आउट करके ग्लैडिएटर्स की राह मुश्किल कर दी । जैमी ओवरटन ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की ।

एक अन्य मैच में चेन्नई ब्रेव्स ने नार्दर्न वारियर्स को दस विकेट से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!