लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए टेलर न्यूजीलैंड टीम से बाहर

By भाषा | Updated: December 12, 2020 15:21 IST

Open in App

ऑकलैंड, 12 दिसंबर अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर को शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड की 18 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया, जबकि केन विलियमसन पितृत्व अवकाश से लौटकर तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे और तीसरे मुकाबले में कप्तानी करेंगे।

टीम में 36 साल के टेलर के अलावा चोटिल तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को भी शुक्रवार से ऑकलैंड में शुरू हो रही श्रृंखला के लिए टीम से बाहर रखा गया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में विश्राम करने वाले ट्रेंट बोल्ट के अलावा टिम साउदी, काइल जैमीसन और डेरिल मिशेल भी दूसरे और तीसरे मैच के लिए टीम का हिस्सा होंगे।

तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर, बल्लेबाज मार्क चैपमैन और हरफनमौला डग ब्रेसवेलर सिर्फ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए टीम का हिस्सा होंगे।

चयनकर्ता गेविन लार्सन के मुताबिक वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय में 38 और नौ बनाने वाले टेलर का फार्म दूसरे खिलाड़ी की तरह बेहतर नहीं है। टेलर ने 102 मैचों (टी20 अंतरराष्ट्रीय) में 26.15 की औसत से 1909 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड टीम

पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए: मिशेल सेंटनर (कप्तान), टॉड एस्टल, डग ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मार्टिन गुप्टिल, स्कॉट कुगलेइजन, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर।

दूसरे और तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए टीम: केन विलियमसन (कप्तान), टोड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, डेवॉन कॉनवे, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमीसन, स्कॉट कुगलेइजन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, टिम साउथी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!