टाटा स्टील टूर चैम्पियनशिप: लाहिड़ी, चौरसिया, भुल्लर, रंधावा पेश करेंगे चुनौती

By भाषा | Updated: December 15, 2020 20:12 IST2020-12-15T20:12:54+5:302020-12-15T20:12:54+5:30

Tata Steel Tour Championship: Lahiri, Chaurasia, Bhullar, Randhawa will present the challenge | टाटा स्टील टूर चैम्पियनशिप: लाहिड़ी, चौरसिया, भुल्लर, रंधावा पेश करेंगे चुनौती

टाटा स्टील टूर चैम्पियनशिप: लाहिड़ी, चौरसिया, भुल्लर, रंधावा पेश करेंगे चुनौती

जमशेदपुर, 15 दिसंबर अनिर्बान लाहिड़ी, एसएसपी चौरसिया, गगनजीत भुल्लर और ज्योति रंधावा जैसे भारतीय गोल्फर गुरुवार से यहां शुरू होने वाले टाटा स्टील टूर चैम्पियनशिप में अनुभवी खिलाड़ियों का नेतृत्व करेंगे।

टाटा स्टील समूह और पीजीटीआई (भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर) की संयुक्त मेजबानी में होने वाली इस प्रतियोगिता में 125 पेशेवर खिलाड़ी भाग ले रहे है जिसमें पुरस्कार राशि डेढ़ करोड़ रूपये है।

लाहिड़ी, चौरसिया, भुल्लर, रंधावा, शिव कपूर और राहिल गांगजी के अलावा सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी (विश्व रैंकिंग 282) राशिद खान भी भाग ले रहे हैं।

इन बड़े गोल्फरों को गत चैम्पियन उदयान माने, पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर चल रहे करणदीप कोचर, अजीतेश संधू, खालिन जोशी, चिक्कारंगप्पा और विराज मदप्पा चुनौती पेश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tata Steel Tour Championship: Lahiri, Chaurasia, Bhullar, Randhawa will present the challenge

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे