लाइव न्यूज़ :

हुरिसा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता मुंबई मैराथन, 2 घंटे 8 मिनट और 9 सेकेंड में पूरी की दौड़

By भाषा | Updated: January 19, 2020 16:13 IST

मैराथन से पहले हुरिसा प्रबल दावेदारों की सूची में नहीं थे लेकिन उन्होंने दूसरे दिग्गजों को चौंकाते हुए अपने करियर की सबसे बड़ी इनामी राशि हासिल की। इ

Open in App

इथोपिया के देरारा हुरिसा ने रविवार को रिकॉर्ड बनाते हुए टाटा मुंबई मैराथन 2020 को दो घंटे आठ मिनट नौ सेकेंड के समय के साथ अपने नाम किया। मैराथन के 17वें सत्र में इथोपियाई खिलाड़ियों का दबदबा रहा जहां पुरुष वर्ग के शीर्ष तीनों खिलाड़ी जबकि महिला वर्ग में शीर्ष पांच में चार धावक इसी देश की है।

मैराथन से पहले हुरिसा प्रबल दावेदारों की सूची में नहीं थे लेकिन उन्होंने दूसरे दिग्गजों को चौंकाते हुए अपने करियर की सबसे बड़ी इनामी राशि हासिल की। इस जीत के लिए उन्हें 45,000 डॉलर जबकि कोर्स रिकार्ड के लिए 15,000 डॉलर मिलेंगे। हुरिसा ने अपने पूरे करियर में मिलाकर इतनी इनामी राशि नहीं जीती है।

अयेले अबशीरो (दो घंटे आठ मिनट नौ सेकेंड) और बिरहानु तेशोम (दो घंटे आठ मिनट 35 सेकेंड) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। शीर्ष तीनों धावकों ने पिछले कोर्स रिकॉर्ड दो घंटे आठ मिनट 35 सेकेंड से कम समय लिया। महिला वर्ग में इथोपिया की एमाने बेरिसो दो घंटे 24 मिनट 51 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रही। केन्या की रोदाह जेपकोरिर दूसरे और इथोपिया की हावेन हैलू तीसरे स्थान पर रही।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!