लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने पैरालंपिक पदक विजेता थंगावेलू और शतरंज खिलाड़ी आनंद को सम्मानित किया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 22:32 IST

Open in App

चेन्नई, सात अक्टूबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने गुरूवार को राज्य के उन खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जिन्होंने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया और देश को गौरवान्वित किया।

आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने तोक्यो पैरालंपिक की टी-63 ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले मरियप्पन थंगावेलू को दो करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले शतरंज खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार दिया।

उन्होंने पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद, वी आर अरविंद चिदम्बरम, आर प्रागनाननधा और आर वैशाली को 2020 में फिडे ऑनलाइन ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने के लिये 20-20 लाख रूपये का चेक प्रदान किया। उनके कोच एन श्रीनाथ को भी 12 लाख रूपये का पुरस्कार दिया गया।

हाल में 2021 फिडे ऑनलाइन ओलंपियाड में कांस्य पदक जीतने के लिये आनंद, बी अधिबान, प्रागनाननधा, वैशाली और सविता श्री को 10-10 लाख रूपये का चेक दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!