लाइव न्यूज़ :

तालाखाद्जे ने भारोत्तोलन रिकार्ड तोड़े, सीरिया ने पदक जीता

By भाषा | Updated: August 4, 2021 22:09 IST

Open in App

तोक्यो, चार अगस्त (एपी) जार्जिया के भारोत्तोलक लाशा तालाखाद्जे ने बुधवार को तोक्यो ओलंपिक के सुपर हेवीवेट वर्ग में तीन विश्व रिकार्ड बनाये।

भारोत्तोलन स्पर्धा के अंतिम दिन गत चैम्पियन तालाखाद्जे ने बुधवार को स्नैच में 223 किग्रा, क्लीन एवं जर्क में 265 किग्रा और कुल 488 किग्रा का वजन उठाकर विश्व रिकार्ड बनाया।

तालाखाद्जे ने पुरूषों की 109 किग्रा से अधिक वजन वर्ग की स्पर्धा में ये रिकार्ड भार उठाये और तीनों में विश्व रिकार्ड बनाये।

ईरान के अली दावुडी 47 किग्रा के अंतर से दूसरे स्थान पर रहे।

यहां तक कि तालाखाद्जे के शुरूआती भार भी किसी अन्य द्वारा प्रयास किये वजन से अधिक थे जिसका मतलब था कि उन्हें लगातार तीन बार यह वजन उठाना था।

उन्होंने कहा कि वह 2024 में भी तीसरा ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतेंगे। साथ ही यह भी सवाल पूछे जाने लगे कि वह 500 किग्रा का वजन उठाने वाले पहले व्यक्ति बन सकते हैं या नहीं।

इस सवाल के जवाब में उन्होंने दुभाषिये के जरिये कहा, ‘‘इस समय, यह 500 किग्रा का वजन जोखिम भरा होगा। लेकिन मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा और मैं इसके करीब पहुंचने के लिये सब कुछ करूंगा। ’’

सीरिया के मान असाद ने 424 किग्रा के वजन से कांस्य पदक जीता जो एक दशक पहले शुरू हुए गृह युद्ध के बाद देश का पहला पदक है। सीरिया का किसी भी खेल में पिछला ओलंपिक पदक 2004 में मुक्केबाजी का कांस्य पदक था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!