लाइव न्यूज़ :

त्वेशा ने लय हासिल की, तीन शॉट की बढ़त बनायी

By भाषा | Updated: March 18, 2021 17:47 IST

Open in App

जयपुर, 18 मार्च त्वेशा मलिक ने फिर से लय हासिल करके हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के छठे चरण के दूसरे दौर में गुरुवार को यहां चार अंडर 66 का शानदार स्कोर बनाया और शीर्ष स्थान हासिल किया।

त्वेशा ने पहले दौर में 71 का कार्ड खेला था और अब उनका कुल स्कोर तीन अंडर 137 है। उन्होंने कल तक शीर्ष पर रही जाह्नवी बख्शी (71) पर तीन शॉट की बढ़त बना ली है। जाह्नवी ने दूसरे दौर में 71 का कार्ड खेला और उनका कुल स्कोर इवन पार 140 है।

त्वेशा और जाह्नवी के बाद रिदिमा दिलावरी (71) तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है। एमेच्योर अवनी प्रशांत ने पार 70 का कार्ड खेला और वह चौथे स्थान पर हैं।

अमनदीप द्राल ने केवल बर्डी बनायी लेकिन इस बीच चार बोगी और एक डबल बोगी की। इस दौर में 75 का स्कोर बनाने से वह संयुक्त पांचवें स्थान पर खिसक गयी। हिताशी बख्शी भी पांचवें स्थान पर हैं।

एमेच्योर कीर्ति चौहान सातवें जबकि सेहर अटवाल और वाणी कपूर संयुक्त आठवें स्थान पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!