अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पायी त्वेशा, अदिति भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ

By भाषा | Published: November 12, 2020 08:37 PM2020-11-12T20:37:55+5:302020-11-12T20:37:55+5:30

Takesha could not take advantage of a good start, Aditi best among Indians | अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पायी त्वेशा, अदिति भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ

अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पायी त्वेशा, अदिति भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ

केइक (सऊदी अरब), 12 नवंबर त्वेशा मलिक ने अच्छी शुरुआत के बावजूद आर्मेको सऊदी महिला अंतरराष्ट्रीय गोल्फ चैंपियनिशप के पहले दौर में गुरुवार को यहां तीन ओवर का 75 कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 55वें स्थान पर है जबकि भारत की ही अदिति अशोक संयुक्त 31वें स्थान पर हैं।

त्वेशा मलिक ने तीन बर्डी बनायी लेकिन इस बीच कुल छह बोगी भी की। उन्होंने दूसरे, तीसरे और चौथे होल में बर्डी बनायी लेकिन इसके बाद अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने में नाकाम रही। अदिति ने एक ओवर 73 का कार्ड खेला। उन्होंने दो बोगी की लेकिन इस बीच एक बर्डी भी बनायी।

दीक्षा डागर और आस्था मदान ने समान छह ओवर 78 का कार्ड खेला और वे संयुक्त 86वें स्थान पर हैं। दीक्षा ने तीन बर्डी बनायी लेकिन उन्होंने पांच बोगी और दो डबल बोगी भी की। आस्था ने एक बर्डी, पांच बोगी और एक डबल बोगी की।

इंग्लैंड की जार्जिया हिल ने सात अंडर 65 का कार्ड खेला और उन्होंने पहले दौर में बढ़त बनायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Takesha could not take advantage of a good start, Aditi best among Indians

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे