लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले टेबल टेनिस खिलाड़ी 19 दिवसीय शिविर में हिस्सा लेंगे

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून शरत कमल और मनिका बत्रा सहित ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी गुरुवार से सोनीपत में 19 दिवसीय शिविर में हिस्सा लेंगे।

शरत, मनिका और सुतीर्था मुखर्जी को अंतत: एक साथ ट्रेनिंग करने का मौका मिलेगा जबकि सी साथियान चेन्नई में अपने कोच एस रमन के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करते रहेंगे।

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘डीपीएस (सोनीपत) में 17 जून को शिविर शुरू होगी और पांच जुलाई को खत्म होगा। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) से स्वीकृत शिविर टीटीएफआई और खिलाड़ियों के अंतिम प्रयास का नतीजा है।’’

मार्च में दोहा में हुए क्वालीफाइंग के जरिए ओलंपिक में जगह बनाने के बाद से भारतीय खिलाड़ी अपने घरों में हैं क्योंकि देश भर में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण उन्हें ट्रेनिंग का मौका नहीं मिला।

शरत और साथियान चेन्नई में थे जबकि मनिका पुणे और सुतीर्था कोलकाता में सीमित अभ्यास कर रही थी।

शरत ने कहा, ‘‘सबसे पहले तो इससे हमारा मूड बदलेगा। हम सभी महामारी के कारण व्यक्तिगत रूप से ट्रेनिंग कर रहे थे। अब हम अपने काम पर ध्यान लगा सकते हैं।’

शरत ने कहा कि उन्हें और मनिका को तोक्यो खेलों से पहले घंटों अभ्यास करने की जरूरत है।

सौम्यदीप रॉय और अरूण बसाक के मार्गदर्शन में इन तीन खिलाड़ियों के अलावा नौ अन्य खिलाड़ी ट्रेनिंग करेंगे। तोक्यो ओलंपिक के लिए रॉय को कोच बनाए जाने की उम्मीद है।

साइ ने सुतीर्था के लिए जोड़ीदार के रूप में आकाश पाल के अलावा मनिका के लिए निजी कोच (सन्मय परांजपे) और फिजियो (धनंजय दुबे) को भी स्वीकृति दी है।

अन्य सहयोगी स्टाफ की मौजूद में सोनिपत शिविर का हिस्सा कुल 20 लोग होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!