लाइव न्यूज़ :

टेबल टेनिस खिलाड़ी साथियान ने कोरोना के खिलाफ अभियान के लिये एक लाख रूपये दिये

By भाषा | Updated: May 14, 2021 17:09 IST

Open in App

चेन्नई, 14 मई भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफलड़ाई में वह तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रूपये देंगे ।

उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘ देश में जो कुछ हो रहा है , उसे देखकर दिल दहल गया है । लोग इतनी परेशानी में हैं और रोज एक परिजन को खो रहे हैं । यह एक दूसरे की मदद करने का समय है। मैं तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रूपये दे रहा हूं ।’’

उन्होंने सभी से यथासंभव मदद की अपील की ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे यकीन है कि कोरोना की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई हम जीत जायेंगे ।’’

तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके साथियान ने पिछले साल भी केंद्र और प्रदेश सरकार को सवा लाख रूपये दान दिये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!