लाइव न्यूज़ :

स्विट्जरलैंड ने फ्रांस को पेनल्टी शूट आउट में 5-4 से हराया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 10:16 IST

Open in App

बुकारेस्ट, 29 जून (एपी) गोलकीपर यान सोमेर के शानदार बचाव से स्विट्जरलैंड ने सोमवार को यहां विश्व चैंपियन फ्रांस को पेनल्टी शूट आउट में 5-4 से हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप – यूरो 2020 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

अपनी दूसरी बेटी के जन्म के कारण ग्रुप चरण के बीच में अवकाश लेने वाले सोमेर ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक काइलन एमबापे को पेनल्टी पर गोल नहीं करने दिया। इससे स्विट्जरलैंड 67 साल में पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा।

मैच निर्धारित समय में 3-3 से बराबर रहा था जिसके बाद पेनल्टी शूट आउट का सहारा लिया गया। स्विट्जरलैंड ने अपनी पांचों पेनल्टी पर गोल किये। फ्रांस की तरफ से एमबापे आखिरी पेनल्टी लेने के लिये आये लेकिन सोमेर ने अपने दायीं तरफ डाइव लगाकर उसे बचा दिया। पिछले विश्व कप फाइनल में गोल करके सुपरस्टार बने एमबापे ही नहीं पूरा फ्रांस गमगीन हो गया।

सोमेर ने बाद में कहा, ‘‘फुटबॉल के लिये क्या शानदार शाम थी। हमारे पास अंतिम 16 से आगे बढ़ने का मौका था क्योंकि हम पहले कभी इससे आगे नहीं पहुंच पाये थे। हमने अपनी जीजान लगा दी थी। यह शानदार है। ’’

स्विस टीम 1954 में विश्व कप की मेजबानी के बाद कभी किसी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक नहीं पहुंची थी। यूरो कप में वह कभी अंतिम 16 से आगे नहीं बढ़ पायी थी। क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला स्पेन से होगा।

मैच में स्विट्जरलैंड की तरफ से हैरिस सेफ्रोविच (15वे और 81वें मिनट) ने दो गोल किये जबकि मारियो गावरोनोविच ने 90वें मिनट में बराबरी का गोल दागा था। फ्रांस के लिये करीम बेंजेमा ने 57वें और 59वें मिनट में जबकि पॉल पोग्बा ने 75वें मिनट में गोल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!