लाइव न्यूज़ :

तैराक श्रीहरि और माना सेमीफाइनल में पहुंचने में विफल

By भाषा | Updated: July 25, 2021 21:14 IST

Open in App

तोक्यो, 25 जुलाई भारतीय तैराकों श्रीहरि नटराज और माना पटेल का तोक्यो ओलंपिक में अभियान थम गया जब रविवार को यहां ये दोनों युवा तैराक अपनी अपनी स्पर्धाओं के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे।

ओलंपिक में पदार्पण कर रहे ये दोनों तैराक 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करने में भी नाकाम रहे।

श्रीहरि पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में 54.31 सेकेंड के साथ छठे स्थान पर रहे। बीस साल के इस तैराक का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 53.77 सेकेंड है जो उन्होंने जून में इटली में सेते कोली ट्रॉफी के दौरान किया था और तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।

श्रीहरि अगर अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते तो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाते क्योंकि अमेरिका के जोसेफ आर्मस्ट्रांग और यूनान के एपोसटोलस क्रिस्टोयु इतना ही समय निकालकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले अंतिम दो तैराक थे।

श्रीहरि कुल 40 तैराकों में 27वें स्थान पर रहे। शीर्ष 16 तैराकों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

दूसरी तरफ माना ने महिला 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में एक मिनट 5.20 सेकेंड का समय लिया। उनकी हीट में जिंबाब्वे की डोनाटा काताई एक मिनट 2.73 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रही। ग्रेनाडा की किम्बर्ले इन्स एक मिनट 10.24 सेकेंड के समय के साथ हीट एक में तीसरे स्थान पर रही।

इक्कीस साल की भारतीय तैराक माना ने ‘यूनिवर्सेलिटी कोटा’ के आधार पर तोक्यो खेलों में जगह बनाई थी। वह कुल 39वें स्थान पर रहीं।

यह पहली बार है जब भारत के तीन तैराक ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। साजन प्रकाश सोमवार को पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!