स्वियाटेक ने इटैलियन ओपन के फाइनल में प्लिस्कोवा को रौंदा

By भाषा | Updated: May 16, 2021 21:32 IST2021-05-16T21:32:51+5:302021-05-16T21:32:51+5:30

Swiatek defeated Pliskova in the final of the Italian Open | स्वियाटेक ने इटैलियन ओपन के फाइनल में प्लिस्कोवा को रौंदा

स्वियाटेक ने इटैलियन ओपन के फाइनल में प्लिस्कोवा को रौंदा

रोम, 16 मई (एपी) फ्रेंच ओपन की मौजूदा चैंपियन इगा स्वियाटेक ने इटैलियन ओपन के एकतरफा फाइनल में रविवार को कैरोलिना प्लिसकोवा को शिकस्त दी।

पोलैंड की 19 साल की इस खिलाड़ी ने 2019 की चैम्पियन प्लिस्कोवा को महज 46 मिनट में 6-0, 6-0 से परास्त कर फ्रेंच ओपन की शानदार तैयारी का संकेत दिया।

स्वियाटेक का खेल इतना प्रभावशाली था कि उन्होंने मैच के दौरान सिर्फ 13 अंक गवायें।

मैच के बाद प्लिस्कोवा ने कहा, ‘‘ जाहिर है यह मेरे लिये अच्छा दिन नहीं था। इगा ने आज शानदार खेल दिखाया।

डब्ल्यूटीए फाइनल में पांच साल बाद ऐसा हुआ है जब विरोधी खिलाड़ी एक भी अंक जुटाने में सफल नहीं रही। इससे पहले सिमोना हालेप ने इसी अंतर से अनस्तासिया सेवास्तोवा को बुखारेस्ट में हराया था।

स्वियातेक ने चैम्पियन बनने के बाद कहा, ‘‘ यह मुश्किल सप्ताह था लेकिन मैं खुश हूं कि सब कुछ अच्छे से हो गया। आज मेरा पूरा ध्यान खेल पर था, मुझे खुद पर गर्व है।’’

इस खिताब के साथ वह सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में पहली बार शीर्ष 10 में पहुंच जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Swiatek defeated Pliskova in the final of the Italian Open

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे