लाइव न्यूज़ :

एशियाई तीरंदाजी में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे सुरेखा और वर्मा

By भाषा | Updated: October 11, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता अभिषेक वर्मा और वेन्नम ज्योति सुरेखा को ढाका में आगामी एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप के लिये सोमवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

वर्मा, ऋषभ यादव , मोहित और अमन सैनी कंपाउंड पुरूष टीम में हैं जबकि महिला टीम में सुरेखा, मुस्कान किरार , प्रिया गुर्जर और परणीत कौर होंगे ।

टूर्नामेंट ढाका में 13 से 19 नवंबर के बीच खेला जायेगा ।

अमेरिका में सितंबर में विश्व चैम्पियनशिप के बाद वर्मा और सुरेखा ने 40वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप में परफेक्ट स्कोर करके स्वर्ण पदक जीते ।

पुरूषों के रिकर्व वर्ग में भारतीय टीम में कपिल , पार्थ सालुके, सुखचैन सिंह और प्रवीण जाधव हैं । महिला रिकर्व  टीम में रिद्धि , अंकिता भगत , कोमालिका बारी और मधु वेदवान होंगे ।

वर्मा और सुरेखा ने अमेरिका के यांकटन में विश्व चैम्पियनशिप में मिश्रित टीम वर्ग का रजत पदक जीता था । अंकिता ने व्यक्तिगत वर्ग में दुनिया की चौथे नंबर की तीरंदाज और तोक्यो ओलंपिक टीम वर्ग की स्वर्ण पदक विजेता कांग चाए यंग को हराया था।

कोमलिका ने पोलैंड में अंडर 21 विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!