लाइव न्यूज़ :

ईस्ट बंगाल के समर्थक भिड़े, पांच घायल

By भाषा | Updated: July 21, 2021 20:03 IST

Open in App

कोलकाता, 21 जुलाई ईस्ट बंगाल समर्थकों के दो गुट बुधवार को कोविड-19 प्रोटोकॉल की अनदेखी करते हुए मैदान में क्लब के टेंट के पास एक दूसरे से भिड़ गये।

ये दोनों गुट इंडियन सुपर लीग टीम के निवेशक श्री सीमेंट लिमिटेड के साथ चल रहे गतिरोध की वजह से एक दूसरे से भिड़े।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ईडन गार्डन्स के सामने हुई इस घटना में पांच लोग घायल हो गये जबकि 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूर्व भारतीय मिडफील्डर और ईस्ट बंगाल के दिग्गज मेहताब हुसैन ने कहा, ‘‘यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा दृश्य नहीं देखा। ’’

दोपहर को ‘ईस्ट बंगाल रीयल पॉवर’ और एक अन्य प्रशंसकों के क्लब के समर्थकों ने अधिकारियों के खिलाफ पूर्व नियोजित विरोध के लिये इकट्ठा होना शुरू किया और नारे लगाना शुरू कर दिया। समर्थकों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी फिर हस्तक्षेप की मांग की। इसके बाद अचानक माहौल तनावपूर्ण होकर हिंसा में बदल गया और पुलिस को बचाव के लिये लाठी चार्ज करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!