लाइव न्यूज़ :

दो साल के प्रतिबंध को चुनौती देंगे सुमित मलिक

By भाषा | Updated: July 5, 2021 15:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई भारतीय पहलवान सुमित मलिक ने डोप टेस्ट में नाकाम रहने पर उन पर लगाये गए दो साल के प्रतिबंध को चुनौती देने का फैसला किया है और वह सजा में कटौती की मांग करेंगे ताकि अगले साल राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले सकें ।

राष्ट्रमंडल खेल 2018 के स्वर्ण पदक विजेता सुमित पर युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने शुक्रवार को दो साल का प्रतिबंध लगा दिया जब उनके दूसरे नमूने में भी प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाये गए ।

तोक्यो ओलंपिक में 125 किलोवर्ग में क्वालीफाई कर चुके सुमित ने स्वीकार किया कि वह शरीर में प्रतिबंधित पदार्थ पाये जाने के लिये जिम्मेदार हैं लेकिन उनका उद्देश्य बेईमानी नहीं था । वह अपील करेंगे कि उनकी सजा घटाकर छह महीने की कर दी जाये ।

सुमित के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने एक खास सप्लीमेंट अमेरिका में जांच के लिये भेजा है । इसके साथ ही वह दवा भी भेजी है जो सुमित ने ली थी ताकि यह पता किया जा सके कि क्या वह पदार्थ इनके जरिये उसके शरीर में आया है ।

सूत्र ने कहा ,‘‘ हम बचाव तैयार कर रहे हैं और दो साल के प्रतिबंध को चुनौती देने के लिये तैयार हैं । सुमित एक सप्लीमेंट और कोरोना की दवा ले रहा था । शायद उनके मार्फत वह पदार्थ उसके शरीर में आया हो । हम सजा में कटौती की मांग करेंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने वाडा से और सूचना मांगी है । सुमित के ए नमूने में पदार्थ की मात्रा नाममात्र की थी । हमने बी नमूने का ब्यौरा भी मांगा है । यह साफ है कि वह बेकसूर है और दो साल का प्रतिबंध नहीं लगना चाहिये ।’’

सुमित का प्रतिबंध तीन जून से शुरू हुआ है और इसके छह महीने का होने पर ही वह बर्मिंघम में अगले साल 28 जुलाई से होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!