लाइव न्यूज़ :

सुदेवा एफसी और पंजाब एफसी का लक्ष्य अंकतालिका में आगे बढ़ने पर

By भाषा | Updated: January 28, 2021 16:29 IST

Open in App

कोलकाता, 28 जनवरी अंकतालिका में नीचे की टीमों में शामिल सुदेवा दिल्ली एफसी और पंजाब एफसी आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां होने वाले मैच में जीत दर्ज करके अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश करेंगे।

इन दोनों टीमों के अभी चार – चार अंक हैं। पंजाब गोल अंतर के कारण छठे जबकि सुदेवा नौवें स्थान पर है। इन दोनों ने एक –एक मैच में जीत दर्ज की लेकिन दो-दो मैचों में उन्हें हार मिली है। उन्होंने एक-एक मैच ड्रा खेला है।

पंजाब एफसी ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग के खिलाफ पिछला मैच गोलरहित ड्रा खेला था। उसकी टीम ने मौके बनाये लेकिन उनका फायदा उठाने में नाकाम रही जिससे टीम को एक अंक से संतोष करना पड़ा था।

दिल्ली की टीम सुदेवा पहली बार आई लीग में भाग ले रही है। उसके पास अधिकतर भारतीय खिलाड़ी हैं। वह चर्चिल ब्रदर्स के हाथों पिछले मैच में मिली 0-2 की हार को भुलाकर अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!