लाइव न्यूज़ :

फिटनेस और चीजों को सरल रखने से हालिया दौरे पर टीम को मिली सफलता: सुरेन्द्र

By भाषा | Updated: May 6, 2021 13:30 IST

Open in App

बेंगलुरु, छह मई भारतीय पुरुष हॉकी टीम के रक्षा पंक्ति के खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार का मानना है कि यूरोप और अर्जेंटीना के अपने हालिया दौरों पर बेहतर फिटनेस स्तर के साथ चीजों को सरल रखने से टीम को शानदार प्रदर्शन करने में मदद मिली।

राष्ट्रीय टीम के लिए 135 मैच खेल चुका 27 साल का यह खिलाड़ी अर्जेंटीना के खिलाफ खेले गये एफआईएच प्रो लीग के दोनों मैचों के अलावा चार अभ्यास मैच में से दो में टीम का हिस्सा था।

सुरेन्द्र ने हॉकी इंडिया से जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इन दोनों दौरों पर टीम के शानदार प्रदर्शन में फिटनेस ने अहम भूमिका निभाई। टीम की फिटनेस अगर इस स्तर की नहीं होती तो मुझे नहीं लगता कि हम अर्जेंटीना और यूरोप में इतना अच्छा प्रदर्शन करते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब आपका फिटनेस स्तर बेहतर होता है तो आप खुद ही मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं। आप जानते हैं, जब आप इतने लंबे समय तक प्रतियोगिता से दूर रहते हैं, तो ऐसे फिटनेस स्तर को बनाए रखना मुश्किल हो जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में हमने फिटनेस स्तर को बनाये रखने के लिए शिविर में खेल की तकनीकी पहलुओं के अलावा अपनी शारीरिक शक्ति को भी महत्व दिया।’’

विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारत ने एफआईएच प्रो हॉकी लीग में अर्जेंटीना पर 3-2 और 3-0 की शानदार जीत दर्ज की। टीम ने ओलंपिक की इस मौजूदा चैंपियन टीम के खिलाफ चार अभ्यास मैचों में तीन में जीत दर्ज करने के साथ एक मुकाबला ड्रा खेला।

सुरेन्द्र ने कहा, ‘‘ लगभग एक वर्ष के बाद उच्च स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना इतना आसान नहीं है, खासकर अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीम के खिलाफ, जिसने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हम से ज्यादा मैच खेले थे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा ध्यान चीजों को सरल रख अपनी मजबूती के हिसाब से खेलना था और मुझे लगता है कि इस योजना से हमें दौरे पर मदद मिली।’’

हरियाणा के करनाल में जन्में इस खिलाड़ी ने कहा कि टीम इस प्रदर्शन को ओलंपिक तक जारी रखना चाहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम ओलंपिक में भी इसे जारी रखना चाहेंगे। हमारे लिये यह अच्छा दौरा था क्योंकि हमने ओलंपिक चैम्पियंस को उनके घरेलू मैदान पर हराया । इसके साथ ही ओलंपिक में जाने से पहले हमने शानदार प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!