लाइव न्यूज़ :

मर्रे की हरकाज पर संघर्षपूर्ण जीत

By भाषा | Updated: October 26, 2021 10:19 IST

Open in App

वियना, 26 अक्टूबर (एपी) एंडी मर्रे ने एरेस्टे बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में हूबर्ट हरकाज को 6-4, 6-7 (6), 6-3 से हराया जो पिछले 14 महीनों में किसी शीर्ष 10 खिलाड़ी के खिलाफ उनकी पहली जीत है।

मर्रे दूसरे सेट के टाईब्रेकर में मैच प्वाइंट हासिल करने से चूक गये थे लेकिन विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने तीसरे सेट में अच्छा खेल दिखाकर दो घंटे 40 मिनट तक चले मैच में जीत दर्ज की।

अगस्त 2020 में सिनसिनाटी मास्टर्स में अलेक्सांद्र जेवरेव को हराने के बाद मर्रे की किसी शीर्ष 10 खिलाड़ी के खिलाफ यह पहली जीत है। विश्व रैंकिंग में 10वें नंबर पर काबिज हरकाज की इस हार से एटीपी फाइनल्स में जगह बनाने की उम्मीदों को भी झटका लगा है।

तीसरी वरीयता प्राप्त माटियो बेरेटिनी ने आस्ट्रेलिया के क्वालीफायर अलेक्सी पोपिरिन को 7-6 (2), 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

पहले दौर के अन्य मैचों में एलेक्स डी मिनौर ने 2018 के चैंपियन केविन एंडरसन को 6-3, 7-6 (3) से, कार्लोस अल्कराज ने डेनियल इवांस को 6-4, 6-3 से और निकोलोज बेसिलशविली ने पाब्लो कारेनो बुस्टा को 7-5, 4-6, 6-3 से हराया।

स्टेफनोस सिटसिपास और जेवरेव को इस इंडोर प्रतियोगिता में क्रमश: पहली और दूसरी वरीयता दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!