लाइव न्यूज़ :

Olympic Games Tokyo 2020: भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम की दमदार शुरुआत, अब मुकाबला कोरिया से

By भाषा | Updated: July 26, 2021 07:40 IST

पहले मुकाबले में कजाखस्तान को 6-2 से हराया, अब उसका सामना खिताब के प्रबल दावेदार दक्षिण कोरिया से होगा

Open in App
ठळक मुद्देपहले मुकाबले में कजाखस्तान को 6-2 से हरायाअब उसका सामना खिताब के प्रबल दावेदार दक्षिण कोरिया से होगा

तोक्यो: प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय की भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने तोक्यो ओलंपिक में शानदार शुरुआत करते हुए सोमवार को यहां पहले मुकाबले में कजाखस्तान को 6-2 से हराया लेकिन अब उसका सामना खिताब के प्रबल दावेदार दक्षिण कोरिया से होगा।

इस भारतीय तिकड़ी ने कजाखस्तान के इलफात अब्दुललिन, डेनिस गैनकिन और सैंजार मुसायेव को 55-54, 52-51, 56-57, 55-54 से पराजित किया। भारत की तरफ से अतनु ने अच्छा खेल दिखाया और पांच बार 10 अंक बनाये।

युमोनेसिमा पार्क पर भारत के लिये यह आसान मुकाबला नहीं था क्योंकि गैनकिन व्यक्तिगत दौर में नौवें स्थान पर रहे थे और उनकी अगुवाई में कजाखस्तान चौंकाने वाले परिणाम दे सकता है। उसने शुरुआत भी अच्छी की थी लेकिन भारतीयों ने तुरंत ही वापसी करके उस पर दबाव बना दिया था।

कजाखस्तान के खिलाड़ियों ने 10, 9 और 9 अंक बनाकर अच्छी शुरुआत की जिसके जवाब में भारत के तीनों तीरंदाजों ने समान नौ अंक बनाये। भारत की तरफ से पहले सेट के दूसरे चरण में 9, 10 और 10 अंक बने और वह एक अंक से यह सेट जीतने में सफल रहा। कजाखस्तान के दो खिलाड़ी इस चरण में आठ-आठ अंक ही बना पाये थे।

दूसरे सेट के पहले चरण में कजाखस्तान के तीनों तीरंदाजों ने समान आठ अंक बनाये जबकि भारत ने 28 अंक बनाकर मजबूत बढ़त बना दी। जाधव ने अगले चरण में केवल सात अंक बनाये लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम दूसरा सेट भी जीतने में सफल रही।

तीसरा सेट बेहद कड़ा रहा जिसमें दोनों टीमों की तरफ से तीन बार 10 अंक बनाये गये। कजाखस्तान ने एक अंक से यह सेट जीतकर मैच को आगे खींच दिया। उसने चौथे सेट में भी शुरू में बढ़त बनायी लेकिन भारतीय टीम एक अंक से यह सेट और मैच अपने नाम करने में सफल रही।

भारतीय टीम मिश्रित युगल में भी शनिवार को कोरिया से हार गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :ओलंपिकखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!