लाइव न्यूज़ :

भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम की दमदार शुरुआत, अब मुकाबला कोरिया से

By भाषा | Updated: July 26, 2021 07:33 IST

Open in App

तोक्यो, 26 जुलाई अतनु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय की भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने तोक्यो ओलंपिक में शानदार शुरुआत करते हुए सोमवार को यहां पहले मुकाबले में कजाखस्तान को 6-2 से हराया लेकिन अब क्वार्टर फाइनल में उसका सामना खिताब के प्रबल दावेदार दक्षिण कोरिया से होगा।

इस भारतीय तिकड़ी ने कजाखस्तान के इलफात अब्दुललिन, डेनिस गैनकिन और सैंजार मुसायेव को 55-54, 52-51, 56-57, 55-54 से पराजित किया।

भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाया। विशेषकर अतनु ने बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम की जीत में अहम भूमिका निभायी। उन्होंने छह ‘परफेक्ट 10’ बनाये। राय और जाधव के प्रदर्शन में कम निरंतरता देखने को मिली।

ग्वाटेमाला सिटी विश्व कप के स्वर्ण पदक विजेता दास व्यक्तिगत दौर में 35वें स्थान पर रहे थे जिसके कारण वह अपनी पत्नी दीपिका कुमारी के साथ मिश्रित युगल में जोड़ी नहीं बना पाये थे। दीपिका के साथ जाधव उतरे थे लेकिन यह जोड़ी शनिवार को क्वार्टर फाइनल में कोरिया से हार गयी थी।

दास हालांकि सोमवार को शांतचित होकर अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिये तैयार दिखे।

युमोनेसिमा पार्क पर भारत के लिये यह आसान मुकाबला नहीं था क्योंकि गैनकिन व्यक्तिगत दौर में नौवें स्थान पर रहे थे और उनकी अगुवाई में कजाखस्तान चौंकाने वाले परिणाम दे सकता है। उसने शुरुआत भी अच्छी की थी लेकिन भारतीयों ने तुरंत ही वापसी करके उस पर दबाव बना दिया था।

कजाखस्तान के खिलाड़ियों ने 10, 9 और 9 अंक बनाये जिसके जवाब में भारत के तीनों तीरंदाजों ने समान नौ अंक हासिल किये। भारत की तरफ से पहले सेट के दूसरे चरण में जाधव और दास ने 10 अंक बनाये जिससे टीम एक अंक से यह सेट जीतने में सफल रही। कजाखस्तान के दो खिलाड़ी इस चरण में आठ-आठ अंक ही बना पाये थे।

दूसरे सेट के पहले चरण में कजाखस्तान के तीनों तीरंदाजों ने समान आठ अंक बनाये जबकि भारत ने 28 अंक बनाकर मजबूत बढ़त बना दी। तेज हवाओं के कारण जाधव अगले चरण में केवल सात अंक बना सके लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम दास के 10 और नौ अंक से दूसरा सेट भी जीतने में सफल रही।

तीसरा सेट बेहद कड़ा रहा जिसमें दोनों टीमों की तरफ से तीन बार 10 अंक बनाये गये। कजाखस्तान ने एक अंक से यह सेट जीतकर मैच को आगे खींच दिया। उसने चौथे सेट में भी शुरू में बढ़त बनायी लेकिन भारतीय टीम एक अंक से यह सेट और मैच अपने नाम करने में सफल रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!