लाइव न्यूज़ :

पंजाब पुलिस की शानदार जीत में चमके स्ट्राइकर रमनदीप सिंह

By भाषा | Updated: December 3, 2021 19:36 IST

Open in App

बेंगलुरू, तीन दिसंबर पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को यहां 70वीं अखिल भारतीय पुलिस हॉकी चैम्पियनशिप में पूल बी के एकतरफा मुकाबले में उत्तराखंड पुलिस को 17-0 से हराकर शानदार तरीके से अपना अभियान शुरू किया।

भारतीय स्ट्राइकर रमनदीप सिंह की अगुआई में पंजाब पुलिस ने पूरे मैच के दौरान दबदबा बनाया।

रमनदीप ने पाचवें, सातवें, 37वें, 52वें और 55वें मिनट में पांच गोल दागे।

उनके अलावा हरदीप सिंह ने भी पांच गोल (नौंवे, 21वें, 26वें, 48वें और 60वें मिनट) दागे। वरिंदर सिंह ने तीन जबकि करणबीर सिंह, सिमरनजीत सिंह, कंवरजीत सिंह और बलविंदर सिंह ने एक एक गोल किया।

पूल ए के करीबी मुकाबले में चंडीगढ़ पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस को 4-2 से पराजित किया।

पूल एच में राजस्थान पुलिस और पूल सी में सहस्त्र सीमा बल विजयी रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!