लाइव न्यूज़ :

विदेशों में अभ्यास कर रहे भारतीय खिलाड़ियों पर नहीं लागू होंगे कड़े प्रतिबंध : वर्मा

By भाषा | Updated: June 25, 2021 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून तोक्यो ओलंपिक के लिये भारत के उप दल नेता प्रेम वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि भारत के जो खिलाड़ी अभी विदेशों में अभ्यास कर रहे हैं और वहीं से तोक्यो रवाना होंगे उनको भारत से जाने वाले खिलाड़ियों की तरह कड़े प्रतिबंधों का सामना नहीं करना होगा।

भारतीय टीम को आगमन पर तीन दिन के पृथकवास के दौरान अभ्यास की अनुमति होगी लेकिन वे इस कड़े पृथकवास के दौरान अन्य देशों के खिलाड़ियों से नहीं मिल पाएंगे।

वर्मा ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा जारी बयान में कहा, ‘‘जो भारतीय खिलाड़ी विदेशों में अभ्यास कर रहे हैं और वहीं से तोक्यो जाएंगे उन पर प्रस्थान से 14 दिन पहले भारत में रहने वाले खिलाड़ियों जैसे कड़े प्रतिबंध लागू नहीं होंगे। ’’

इसका फायदा क्रोएशिया और इटली में अभ्यास कर रहे निशानेबाजों, शीर्ष पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और भाला फेंक के एथलीट नीरज चोपड़ा आदि को मिल सकता है।

वर्मा ने इसके साथ ही बताया कि तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने देश के कई शहरों में कोविड-19 परीक्षण के लिये मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ा दी है।

वर्मा ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ से कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने जो मसले उठाये थे तोक्यो आयोजन समिति ने उन पर गौर किया है।

उन्होंने कहा कि भारतीयों के अभ्यास करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है लेकिन वे पहले तीन दिन तक अन्य देशों के खिलाड़ियों से नहीं मिल सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!