लाइव न्यूज़ :

स्टोक्स ने कामचलाऊ टीम से कहा, मुस्कुराहट बिखेरो और जीतने की तैयारी करो

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:06 IST

Open in App

लंदन, सात जुलाई स्टार आल राउंडर बेन स्टोक्स ने बुधवार को इंग्लैंड की कामचलाऊ टीम से अचानक से मिले इस मौके का मुस्कुराते हुए पूरा फायदा उठाने के लिये कहा।

इंग्लैंड की मुख्य टीम के खिलाड़ियों के कार्डिफ में गुरूवार को होने वाले शुरूआती मैच से 48 घंटे पहले अचानक कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद जल्दबाजी में नयह टीम बनायी गयी जो पाकिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला खेलेगी और इसमें नौ अनकैप्ड (जिसने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) खिलाड़ी हैं।

स्टोक्स को पहले मूल टीम से बाहर रखा गया था ताकि वह ऊंगली की सर्जरी से उबर जायें। लेकिन बाद में उन्हें टीम में शामिल किया गया।

स्टोक्स ने कहा, ‘‘मैंने खुद से एक चीज कही कि टीम को यह बताना होगा कि यह टीम बहुत ही जल्दबाजी में तैयार की गयी है और भले ही इंग्लैंड टीम की टीशर्ट पर कुछ भी नाम लिखा हो लेकिन हम मैदान पर नंबर एक टीम के तौर पर ही उतरेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप जिस टीम का हिस्सा हो, उससे यह कहना काफी रोमांचित कर देता है, भले ही इसमें आप एक अनुभवी खिलाड़ी हो, युवा खिलाड़ी हो या फिर टीम में पहली बार शामिल हुए हो। ’’

स्टोक्स ने कहा, ‘‘इस तरह की परिस्थितियां हालांकि सामान्य नहीं हैं। आपको अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है और मुस्कुराते हुए अपना काम कीजिये और टीम में जितना ज्यादा लुत्फ उठा सकते हो उठाइये। ’’

टीम में हालांकि अनुभव की कमी है लेकिन स्टोक्स को नयी टीम के बहुत प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!