लाइव न्यूज़ :

स्टिमक ने बांग्लादेश के खिलाफ शैली में बदलाव के संकेत दिए

By भाषा | Updated: June 6, 2021 21:46 IST

Open in App

दोहा, छह जून विश्व कप और एशियाई कप के संयुक्त क्वालीफायर में पहली जीत का इंतजार कर रहे भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ यहां होने वाले मुकाबले में रक्षात्मक की जगह आक्रामक रणनीति अपनाने के संकेत दिए।

भारत को अगर ग्रुप ई में तीसरे स्थान पर आना है तो सोमवार को हर हाल में बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। इस जीत से एशियाई कप के तीसरे क्वालीफाइंग दौर में सीधे जगह बनाने का भारत का दावा मजबूत होगा।

भारत अगर सीधे क्वालीफाई नहीं करता है तो उसे इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता का क्वालीफाइंग प्ले आफ दौर खेलना होगा। भारत पहले ही विश्व कप में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुका है।

स्टिमक ने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह हमारे प्रशंसकों और टीम के लिए बड़ा मैच है। हम इस मैच में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगे। शुरुआत से ही हमारे लक्ष्य में कोई बदलाव नहीं आया है- हमें एएफसी एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम कतर या ओमान के खिलाफ मैच की तुलना में अलग रणनीति अपनाने का प्रयास करेंगे। यह हम पर निर्भर करता है कि हम गेंद को अपने कब्जे में रखने, गेंद को पास करने, गति और पास की सटीकता और अंतत: योजना को अमलीजामा पहनाने के मामले में मैच में बेहतर प्रदर्शन करते हैं या नहीं।’’

भारत को गुरुवार को एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ 0-1 से हार झेलनी पड़ी थी।

भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में अक्टूबर 2019 में पहले चरण का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!