लाइव न्यूज़ :

मेलबर्न के होटल में एक घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे स्टीव स्मिथ

By भाषा | Updated: December 30, 2021 21:41 IST

Open in App

मेलबर्न, 30 दिसंबर आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ गुरुवार को मेलबर्न के एक होटल में लिफ्ट में फंस गये जहां उन्हें लगभग एक घंटा बिताने के लिये मजबूर होना पड़ा।

इस दौरान स्मिथ और उनके साथी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने इस घटना की इंस्टाग्राम पर ‘लाइव स्ट्रीमिंग’ की ताकि बचाव कार्यों में मदद मिल सके।

लाबुशेन ने एक रॉड की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोलने की कोशिश करते हुए स्मिथ को कुछ चॉकलेट भी दी। तब वह होटल में तकनीशियनों की मदद का इंतजार कर रहे थे।

स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट में कहा, ‘‘मैं अपनी मंजिल पर हूं। मैं यहां पर खड़ा हूं लेकिन दरवाजे नहीं खुल रहे हैं। ’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘जाहिर तौर पर यह काम नहीं कर रहा है। मैंने दरवाजा खोलने की कोशिश की है। मैंने इस तरफ को खोल दिया है, दूसरी तरफ मार्नस (लाबुशेन) इसे खोलने की कोशिश कर रहा है, जिसका कोई फायदा नहीं हुआ है।’’

स्मिथ ने आगे लिखा, ‘‘मैंने जैसी शाम के बारे में सोचा था, ईमानदारी से कहूं तो यह वैसी नहीं रही।’’

तकनीशियन ने आखिरकार जब दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की और स्मिथ बाहर निकले तो आस्ट्रेलियाई टीम के उनके साथियों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

स्मिथ ने कहा, ‘‘सुरक्षित कमरे में पहुंच गया हूं। आखिकार लिफ्ट से बाहर निकल गया। वह निश्चित रूप से एक अनुभव था। वे 55 मिनट मैं शायद कभी वापस नहीं पाऊंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!