लाइव न्यूज़ :

परिवार में बीमारी के कारण भारत के खिलाफ अंतिम दो टी20 मैचों मे नहीं खेल पाएंगे स्टार्क

By भाषा | Updated: December 6, 2020 10:19 IST

Open in App

सिडनी, छह दिसंबर आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क परिवार के एक सदस्य के बीमार होने के कारण भारत के खिलाफ अंतिम दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से हट गए हैं।

यह 30 वर्षीय तेज गेंदबाज पीठ और पसलियों में हल्की चोट के कारण तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भी नहीं खेला था लेकिन शुक्रवार को कैनबरा में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आस्ट्रेलिया की 11 रन की हार के दौरान उन्होंने दो विकेट चटकाए थे।

स्टार्क शनिवार को सिडनी पहुंचे थे लेकिन परिवार के सदस्य की बीमारी की बात पता चलने पर जल्द ही टीम के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से बाहर निकल गए।

आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने बयान में कहा, ‘‘दुनिया में कोई चीज परिवार से महत्वपूर्ण नहीं है और मिशेल के साथ भी ऐसा ही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मिशेल को जितना भी समय चाहिए हम उसे देंगे और जब भी उसे लगेगा कि उसके और उसके परिवार के लिए सही समय है तो टीम में उसका स्वागत करेंगे।’’

दूसरा और तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रमश: रविवार और मंगलवार को खेला जाएगा।

दोनों टीमों के बीच एडीलेड में पहला दिन-रात्रि टेस्ट 17 दिसंबर से होगा और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि स्टार्क दोबारा कब टीम से जुड़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!