लाइव न्यूज़ :

महामारी के समय आईलीग के आयोजन के लिए हितधारकों ने काफी प्रयास किए: कुशाल दास

By भाषा | Updated: January 7, 2021 21:37 IST

Open in App

चेन्नई, सात जनवरी अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशाल दास ने गुरुवार को कहा कि इस अभूतपूर्व समय में आईलीग के आयोजन के लिए सभी हितधारकों के काफी प्रयासों की जरूरत पड़ी।

दास ने कोलकाता में नौ जनवरी से शुरू हो रही आईलीग से पहले आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह अभूतपूर्व समय है और हम फुटबॉल की वापसी कराने में सफल रहे जिसके लिए इससे जुड़े सभी हितधारकों के काफी प्रयास लगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें खुद की पीठ थपथपानी होगी कि किसी अन्य महासंघ से पहले हम भारत में फुटबॉल लीग शुरू करने में सफल रहे। हम मनोरंजक और प्रतिस्पर्धी लीग को लेकर उत्सुक हैं।’’

आईलीग 2020-21 में पदार्पण कर रही तीन टीमों सहित कुल 11 टीमें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी और इस दौरान 160 से अधिक मुकाबले खेले जाएंगे।

इन 11 टीमों को कोलकाता के दो अलग-अलग होटलों में रखा गया है जबकि मैच अधिकारी अन्य होटल में हैं। खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के होटल में पहुंचने से पहले उनके तीन आरटी-पीसीआर परीक्षण किए गए और फिर सात दिन के अनिवार्य पृथकवास से गुजरना पड़ा।

सात दिवसीय पृथकवास के दौरान खिलाड़ियों के दो और परीक्षण हुए और सभी पांच कोविड परीक्षण नेगेटिव आने के बाद खिलाड़ियों और अधिकारियों को ट्रेनिंग की स्वीकृति दी गई।

एआईएफएफ लीग के सीईओ सुनंदो धर ने कहा कि आईलीग क्वालीफायर को सफल बनाने में काफी योजनाएं बनानी पड़ी।

धर ने कहा, ‘‘2020 में बिना किसी समस्या के आईलीग क्वालीफायर को सफल बनाने के लिए काफी योजना बनानी पड़ी। हमें विभिन्न मैदानी हकीकत का सामना करना पड़ा और पर्दे के पीछे काफी काम किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!