लाइव न्यूज़ :

एसएससीबी को लड़कों की तीसरी जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब

By भाषा | Updated: July 31, 2021 20:15 IST

Open in App

सोनीपत, 31 जुलाई सेना खेल संवर्धन बोर्ड (एसएससीबी) के मुक्केबाजों ने हरियाणा की कड़ी चुनौती से पार पाकर शनिवार को यहां लड़कों की तीसरी जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीता।

एसएससीबी ने 64 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। उसके खाते में पांच स्वर्ण पदक, चार रजत और दो कांस्य पदक आये। हरियाणा ने चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीतकर 48 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। चंडीगढ़ दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ 27 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा।

एसएससीबी के निखिल ने 52 किग्रा लाइट बैंथमवेट के फाइनल में उत्तर प्रदेश के रोहित यादव को एकतरफा मुकाबले में हराया। एसएससीबी की तरफ से उनके अलावा आकाश (54 किग्रा), प्रीत (63 किग्रा), अंकुश (66 किग्रा) और नक्श बेनीवाल (75 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।

हरियाणा के अंशुल (57 किग्रा), यशवर्धन सिंह (60 किग्रा), गौरव सैनी (70 किग्रा) और भरत (80 किग्रा) ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया।  

इस प्रतियोगिता में देश भर के 298 मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!