लाइव न्यूज़ :

श्रीनू बुगाथा और सुधा सिंह ने जीता नयी दिल्ली मैराथन

By भाषा | Updated: March 7, 2021 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मार्च श्रीनू बुगाथा ने अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रविवार को यहां आयोजित एजिस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नयी दिल्ली मैराथन के छठे सत्र के पुरूष वर्ग का खिताब अपने नाम किया लेकिन वह तोक्यो ओलंपिक के क्वालीफाईंग मानक समय को हासिल करने में नाकाम रहे।

महिला वर्ग में एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता सुधा सिंह शीर्ष स्थान पर रही।

बुगाथा ने दो घंटे 14 मिनट 59 सेकेंड का समय लिया जबकि ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए मानक समय दो घंटे 11 मिनट और 30 सेकेंड है।

ओलंपिक में लगातार तीसरी बार भाग लेने की कोशिश में लगी सुधा भी यहां यह मानक हासिल करने में नाकाम रही। उन्होंने दो घंटे 43 मिनट और 41 सेकेंड के समय के साथ मैराथन पूरी की जबकि महिलाओं के लिए ओलंपिक क्वालीफिकेशन का मानक दो घंटे 30 मिनट है।

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने यहां पुरस्कार समारोह के बाद दोनों से तोक्यो ओलंपिक के सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत को जारी रखने की सलाह दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आपको आपकी जीत और क्वालीफाई (ओलंपिक) करने के प्रयास के लिए बधाई देता हूं । मुझे यकीन है कि आप कड़ी मेहनत से जल्द ही वांछित परिणाम हासिल करेंगे। लय हासिल करने के बाद आप निकट भविष्य में ऐसा कर सकेंगे।’’

उत्तराखंड के नितेन्द्र सिंह रावत (दो घंटे 18 मिनट 54 सेकेंड) और सेना खेल संस्थान के रशपाल सिंह (दो घंटे 18 मिनट 57 सेकेंड) ने एलीट पुरुष वर्ग में क्रमश: रजत और कांस्य अपने नाम किये। एलीट महिला वर्ग में महाराष्ट्र की ज्योति गावते (दो घंटे 58 मिनट 23 सेकेंड) और लद्दाख की जिगमेत डोल्मा (तीन घंटे चार मिनट और 52 सेकेंड) के समय के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!