लाइव न्यूज़ :

श्रीकांत की तोक्यो ओीलंपिक में जगह बनाने की धुधली उम्मीद बरकरार

By भाषा | Updated: May 13, 2021 17:42 IST

Open in App

(अमित कुमार दास)

नयी दिल्ली, 13 मई भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत की आखिरी तीन ओलंपिक क्वालीफायर्स के रद्द होने के बावजूद विश्व संस्था के ओलंपिक प्रक्रिया को लेकर दिये आश्वासन के कारण तोक्यो खेलों में जगह बनाने की धुंधली उम्मीद बरकरार है।

विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के कोरोना वायरस के कारण सिंगापुर में आखिरी क्वालीफाईंग प्रतियोगिता रद्द करने के फैसले के बाद विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत और लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल की तोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गयी हैं।

सिंगापुर ओपन से पहले इस महामारी के कारण मलेशिया ओपन और इंडिया ओपन को भी रद्द कर दिया गया था।

बीडब्ल्यूएफ ने हालांकि कहा कि वह तोक्यो ओलंपिक के क्वालीफाईंग को लेकर बाद की तिथियों में बयान जारी करेगा।

श्रीकांत ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यदि मैं क्वालीफायर्स में खेलता तो क्वालीफाई कर सकता था, लेकिन अब मैं उसको लेकर कुछ नहीं कर सकता हूं। अब मैं क्वालीफिकेशन को लेकर बीडब्ल्यूएफ के बयान की प्रतीक्षा कर रहा हूं, इसलिए कुछ उम्मीद तो बची हुई है। ’’

अगस्त तक किसी टूर्नामेंट का कार्यक्रम नहीं है और तेलंगाना में भी लॉकडाउन है। श्रीकांत ने कहा कि वह अब अभ्यास से भी अवकाश ले सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने विश्राम ले लिया है। वे अभ्यास के लिये अनुमति लेने की कोशिश कर रहे हैं। यदि हमें अनुमति मिल जाती है तो संभवत: अगले सप्ताह से हम अभ्यास शुरू कर देंगे। ’’

श्रीकांत से पूछा गया कि क्या उन्हें बीडब्ल्यूएफ से कुछ हटकर फैसला करने की उम्मीद है, उन्होंने कहा, ‘‘टूर्नामेंट नहीं हो रहे हैं और इसलिए हम कई तरह की बातें कर सकते हैं लेकिन मैं वास्तव में नहीं जानता कि बैडमिंटन संघों और बीडब्ल्यूएफ के बीच क्या चल रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मुझे नहीं पता कि क्या किया जा सकता है। बीडब्ल्यूएफ खिलाड़ियों को बेहतर बता सकता है। ’’

अभी जबकि कोई प्रतियोगिता नहीं हो रही है तो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके पी वी सिंधू, बी साई प्रणीत और पुरुष युगल जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी ने विश्राम करने का फैसला किया है।

प्रणीत ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर निराश हूं कि सभी तीनों प्रतियोगिताएं रद्द हो गयी है। मैं सात सप्ताह से अभ्यास कर रहा था और अब बिना किसी उद्देश्य के अभ्यास करने का कोई मतलब नहीं बनता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!