लाइव न्यूज़ :

फ्रेंच ओपन के कड़े मुकाबले में हारे श्रीकांत, सात्विक-अश्विनी जीते

By भाषा | Updated: October 27, 2021 17:43 IST

Open in App

पेरिस, 27 अक्टूबर किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर के कड़े मुकाबले में शीर्ष वरीय केंतो मोमोता के खिलाफ हार के साथ बुधवार को यहां फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए लेकिन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी मिश्रित युगल में आगे बढ़ने में सफल रही।

रियो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले श्रीकांत ने जापान के खिलाड़ी को कड़ी दी। श्रीकांत ने निर्णायक गेम के अंतिम लम्हों में दो अंक की बढ़त भी हासिल की लेकिन इसके बाद उन्हें पुरुष एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में 74 मिनट में 18-21 22-20 19-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

श्रीकांत को पिछले हफ्ते डेनमार्क ओपन में भी मोमोता के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी लेकिन उन्होंने यहां काफी बेहतर प्रदर्शन किया और दो बार के विश्व चैंपियन को हराने की दहलीज पर पहुंच गए लेकिन अंत में हार गए।

सात्विक और अश्विनी की दुनिया की 24वें नंबर की जोड़ी ने डेनमार्क के माथियास थीरी और मेइ सुरो को 37 मिनट में 21-19 21-15 से हराया।

अगले दौर में सात्विक और अश्विनी का सामना प्रवीण जोर्डन और मेलाती देइवा ओकतावियांती की इंडोनेशिया की दूसरी वरीय जोड़ी से हो सकता है।

श्रीकांत ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले गेम में 4-0 की बढ़त बनाई लेकिन मोमोता ने वापसी करते हुए बराबरी हासिल कर ली। श्रीकांत ने इसके बाद 8-5 की बढ़त बनाई लेकिन जापान का खिलाड़ी ब्रेक तक 11-10 की बढ़त बनाने में सफल रहा।

ब्रेक के बाद मोमोता ने लगातार बढ़त बनाकर रखी। श्रीकांत ने 18-18 पर बराबरी हासिल कर ली लेकिन जापान के खिलाड़ी को पहला गेम जीतने से नहीं रोक पाए।

दूसरे गेम में और भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों खिलाड़ियों के बीच प्रत्येक अंक के लिए संघर्ष हुआ। मोमोता हालांकि ब्रेक तक 11-9 से आगे हो गए।

जापान के खिलाड़ी ने इसके बाद दो मैच प्वाइंट हासिल किए लेकिन श्रीकांत ने लगातार चार अंक के साथ गेम जीतकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया।

निर्णायक गेम में श्रीकांत ने अच्छी शुरुआत करते हुए 9-6 की बढ़त बनाई लेकिन मोमोता ब्रेक तक 11-10 की बढ़त बनाने में सफल रहे।

श्रीकांत ने 19-17 की बढ़त बनाई लेकिन अंत में कुछ गलतियों के कारण उन्हें मैच गंवाना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!