लाइव न्यूज़ :

श्रीकांत, अश्विनी . सिक्की बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में हारे

By भाषा | Updated: December 2, 2021 13:36 IST

Open in App

बाली, दो दिसंबर भारत के किदाम्बी श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में बृहस्पतिवार को थाईलैंड के कुंलावुत वितिदसर्न से सीधे गेम में हार गए जिससे नॉकआउट चरण में प्रवेश की उनकी उम्मीदों पर लगभग पानी फिर गया ।

दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत 2014 में नॉकआउट चरण में पहुंचे थे । उन्होंने तीन बार के जूनियर विश्व चैम्पियन वितिदसर्न ने 21 . 18, 21 . 7 से हराया ।

इससे पहले महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा । उन्हें बुल्गारिया की गैब्रिएला स्टोएवा और स्टेफानी स्टोएवा ने 21 . 19, 22 . 20 से मात दी ।

अब उनका सामना ग्रुप बी के आखिरी मैच में इंग्लैंड की चोले बिर्च और लौरेन स्मिथ से होगा ।

पुरूष युगल में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के मार्कस फर्नाल्डी गाइडोन और केविन संजय एस को वॉकओवर दे दिया । सात्विक के घुटने में दर्द के कारण दोनों ने आगे नहीं खेलने का फैसला किया ।

श्रीकांत की वितिदसर्न के हाथों यह तीसरी हार थी । वह सितंबर में सुदीरमन कप और पिछले साल एशियाई टीम चैम्पियनशिप में भी उससे हारे थे ।

ग्रुप बी में मलेशिया के दूसरी वरीयता प्राप्त ली जि जिया शीर्ष पर हैं जबकि श्रीकांत और वितिदसर्न एक अंक के साथ दूसरे स्थान पर है । श्रीकांत का सामना जिया से होगा जबकि वितिदसर्न फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से खेलेंगे ।

विजेता को शीर्ष दो में रहने के कारण नॉकआउट चरण में प्रवेश मिलेगा। दोनों के जीतने पर जीते और हारे गेम की गिनती होगी ।

दुनिया के 23वें नंबर के खिलाड़ी वितिदसर्न ने शुरू ही से श्रीकांत को दबाव में ला दिया । उसने 5 . 2 की बढत बना ली और ब्रेक तक 11 . 6 की बढत हो गई । श्रीकांत ने यह अंतर 13 . 15 का किया लेकिन थाई खिलाड़ी ने फिर वापसी करके 19 . 14 की बढत बना ली और पहला गेम जीत लिया ।

दूसरे गेम में श्रीकांत उनका सामना ही नहीं कर सके और कई सहज गलतियां की । खराब रोशनी के कारण खेल निलंबित भी करना पड़ा । खेल बहाल होने पर थाई खिलाड़ी ने आसानी से जीत दर्ज की ।

बुधवार को लक्ष्य सेन ने सेमीफाइनल में जगह बना ली जब उनके प्रतिद्वंद्वी केंतो मोमोता ने कमर की चोट के कारण कोर्ट छोड़ दिया । डेनमार्क के रास्मस गेमके ने भी घुटने की चोट के कारण विक्टर एक्सेलसेन के खिलाफ मुकाबला छोड़ दिया । मोमोता और गेमके के नाम वापिस लेने पर लक्ष्य और एक्सेलसेन क्वालीफाई करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!