लाइव न्यूज़ :

श्रीहरि ने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, ओलंपिक ‘ए’ कट के करीब पहुंचे

By भाषा | Updated: April 15, 2021 21:59 IST

Open in App

मुंबई, 15 अप्रैल शीर्ष भारतीय तैराक श्रीहरि नटराजन 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में गुरुवार को ओलंपिक ‘ए’ क्वालीफाइंग स्तर हासिल करने के बेहद करीब पहुंचे लेकिन उज्बेकिस्तान ओपन चैंपियनशिप में सिर्फ 0.22 सेकेंड से पीछे रह गए।

बीस साल के नटराजन ने फिना जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2019 में तोक्यो खेलों का ‘बी’ क्वालीफाइंग स्तर हासिल किया था। उन्होंने गुरुवार को हीट्स में 54.10 सेंकेड का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और फिर फाइनल में इसमें सुधार करते हुए 54.07 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

इस स्पर्धा के पुरुष वर्ग में ओलंपिक ‘ए’ क्वालीफाइंग समय 53.85 सेकेंड है।

‘बी’ स्तर हासिल करने से तैराक को उसी स्थिति में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आमंत्रण मिलेगा अगर पूरे कोटा स्थान नहीं भर पाएंगे। ‘ए’ स्तर से तैराक का तोक्यो ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेना सुनिश्चित हो जाएगा।

भारत के किसी तैराक ने अब तक ‘ए’ स्तर हासिल नहीं किया है।

माना पटेल ने महिला 100 मीटर बैकस्ट्रोक में एक मिनट 04.47 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारत की ही सुवाना भास्कर एक मिनट 06.17 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया।

साजन प्रकाश ने 400 मीटर पुरुष फ्रीस्टाइल में तीन मिनट 56.03 सेकेंड के समय के साथ प्रतियोगिता का तीसरा स्वर्ण पदक जीता।

शिवानी कटारिया ने महिला 400 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता जबकि चाहत अरोड़ा ने महिला 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में सोने का तमगा हासिल किया। लिखित एसपी और धनुष एस ने पुरुष वर्ग में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!